औरंगाबाद में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद 7 गांव को किया गया सील

औरंगाबाद में कोरोना

पटना। बिहार के औरंगाबाद जिले में दो कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर आ गई है। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के निर्देश के बाद दोनों मरीजों के घरों पर अधिकारियों की दो अलग-अलग टीम पहुंची और परिवार के अन्य सदस्यों को क्वारेंटाइन किया।

जिलाधिकारी के आदेश पर बनी टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि ओबरा के मरीज के घर से 23 और देव के पवई पंचायत से 20 लोगों को क्वारेंटाइन किया गाय है। टीम में शामिल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने संक्रमित मरीज के परिवार के सभी सदस्यों को पीपीई किट में लैश कार से क्वॉरेंटाइन सेंटर भेजा।

औरंगाबाद जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने बताया कि दोनों मरीजों के संपर्क में आये लोगों को खोज हो रही है और जल्द ही उन्हें भी क्वॉरेंटाइन करने में टीम लगी हुई है।

औरंगाबाद के 7 गांव पूरी तरह सील

औरंगाबाद में 2 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद जिले के 7 गांव को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। जिले के जिलाधिकारी सौरव जोरवाल ने कहा कि प्रतिबंधित किए गए सातों गांव के ग्रामीणों को गांव से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

जिलाधिकारी ने अनुसार, ग्रामीणों के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री गांव में ही बनाए गए पंचायत भवन में मुहैया कराई गई है। इसे प्रशासनिक सहयोग से ग्रामीणों के बीच वितरित किया जाएगा। औरंगाबाद में अबतक कोरोना के मामले में दोनों गांवों के कुल 43 लोगों का थर्मल स्कैनिंग कर उन्हें जिला मुख्यालय में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर पर रखा गया है।

बता दें कि बिहार में कोरोना पॉजिटिव केस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सिवान के बाद मुंगेर जिला कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है। बिहार में 243 कोरोना पॉजिटिव अभी तक सामने आ चुके हैं। इस खतरनाक वायरस से बिहार में 2 लोगों की मौत हो चुकी है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

औरंगाबाद में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद 7 गांव को किया गया सील

औरंगाबाद में कोरोना
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts