अफगानिस्तान में कार बम विस्फोट से 6 की मौत, बंगाल की खाड़ी में 15 की मौत

अफगानिस्तान कार बम विस्फोट

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित सैन्य विश्वविद्यालय के बाहर मंगलवार को एक आत्मघाती बम विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य लोग घायल हो गए। अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी के हवाले से कहा, एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी अपनी कार को पुलिस जिला 5 में चार राही कंबर क्षेत्र में सुबह सात बजे उड़ा दिया।

इसमें तीन सैन्य कर्मियों और दो नागरिकों की मौत हो गई और पांच नागरिकों समेत 12 लोग घायल हो गए। प्रवक्ता ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ से कहा कि यह विस्फोट मार्शल फहीम राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में हुआ जब सैन्य कैडेट्स और विवि कर्मी परिसर में प्रवेश कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि धमाके से वहां व्यस्त सड़क पर गुजर रहे कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। फिलहाल हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है। पिछले साल मई में भी इसी विवि में हमला हुआ था, जिसकी जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली थी।


बंगाल की खाड़ी में नौका पलटने से 15 की मौत

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में मंगलवार को रोहिंग्या शरणार्थियों को ले जा रही एक नौका के पलट जाने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना सेंट मार्टिन द्वीप से 10 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम में हुई। सेंट मार्टिन स्टेशन के तटरक्षक बल के प्रमुख लेफ्टिनेंट कमांडर नईम उल हक ने बीडीन्यूज24 डॉट कॉम को बताया कि 62 लोगों को बचाया गया है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

हक ने कहा, बचावकार्य जारी है। नौसेना के जहाज तटरक्षक सदस्यों के साथ मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि रोहिंग्या अवैध रूप से मलेशिया जा रहे थे। हालांकि इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

अफगानिस्तान में कार बम विस्फोट से 6 की मौत, बंगाल की खाड़ी में 15 की मौत

अफगानिस्तान कार बम विस्फोट
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts