भारत चीन झड़प पर रूसी एजेंसी का खुलासा, गलवान में 45 चीनी सैनिक मारे गए थे

भारत चीन झड़प

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में पिछले साल हुई झड़प में चीन के 45 सैनिक मारे गए थे। इस बात का खुलासा एक रूसी समाचार एजेंसी ने की है। इस झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए थे। सभी बिहार रेजीमेंट के थे। रूसी समाचार एजेंसी टीएएसएस ने दावा किया है कि 15 जून को गलवान घाटी में हुए झड़प में चीन के कम से कम 45 सैनिक मारे गए थे।

बता दें कि पूर्वी लद्दाख सीमा के करीब अभी भारत और चीन के बीच एलएसी पर तनाव है। इससे पहले रूसी समाचार एजेंसी टीएएसएस ने ही भारतीय और चीनी सैनिकों के पैंगोंग त्सो झील के पास से वापसी की बात कही थी।

बाद में सैनिकों की वापसी की खबर की पुष्टि चीनी रक्षा मंत्रालय ने भी की थी। चीन के रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि कमांडर स्तर की नौवें दौर की वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच सैनिकों को पीछे हटाने पर सहमति बनी थी।

गुरुवार को भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राज्यसभा में एलएसी के हालात के बारे में बाताते हुए कहा कि फ्रिक्शन क्षेत्रों में डिसइंगेजमेंट के लिए भारत का यह मत है कि 2020 की फॉरवर्ड डिप्लॉयमेंट जो एक-दूसरे के बहुत नजदीक हैं वे दूर हो जाएं और दोनों सेनाएं वापस अपनी-अपनी स्थाई एवं मान्य चौकियों पर लौट जाएं।

रक्षामंत्री ने तीन सिद्धांतों पर सीमा विवाद सुलझाने का सुझाव दिया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में सीमा विवाद को सुलझाने के लिए तीन सिद्धांतों का सुझाव दिया। उन्होंने संसद में कहा कि भारत ने चीन के साथ सीमा विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत के दौरान तीन सिद्धांतों को लेकर सुझाव दिया है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

1. दोनों पक्षों द्वारा एलएसी को माना जाए और उसका आदर किया जाए।
2. किसी भी पक्ष द्वारा एकतरफा स्थिति को बदलने का प्रयास न किया जाए।
3. सभी समझौतों का दोनों पक्षों द्वारा पूर्ण रूप से पालन किया जाए।

राज्यसभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि सितंबर, 2020 से लगातार सैन्य और राजनयिक स्तर पर दोनों पक्षों में कई बार बातचीत हुई है कि इस डिसइंगेजमेंट का परस्पर स्वीकार्य करने का तरीका निकाला जाए। अभी तक वरिष्ठ कमांडर के स्तर पर 9 राउंड की बातचीत हो चुकी है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Santosh Suman

Santosh Suman

संतोष सुमन एक अनुभवी और समर्पित कंटेंट राइटर हैं जो वर्तमान में हन्ट आई न्यूज के लिए लिखते हैं। उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह राजनीति, टेक्नोलॉजी, करंट अफेयर्स, शिक्षा और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं।

भारत चीन झड़प पर रूसी एजेंसी का खुलासा, गलवान में 45 चीनी सैनिक मारे गए थे

भारत चीन झड़प
Picture of Santosh Suman

Santosh Suman

संतोष सुमन एक अनुभवी और समर्पित कंटेंट राइटर हैं जो वर्तमान में हन्ट आई न्यूज के लिए लिखते हैं। उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह राजनीति, टेक्नोलॉजी, करंट अफेयर्स, शिक्षा और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं।

Related Posts