बीबीडी छात्र हत्‍याकांड में 24 घंटे में एक हत्‍यारोपित अमन गिरफ्तार

लखनऊ खूनी वारदात

लखनऊ, एजेंसी। राजधानी में दिनदहाड़े बीटेक छात्र हत्‍याकांड में 24 घंटे के भीतर ही आरोपित अमन बहादुर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित ने साथियों के साथ मिलकर सरेआम बीटेक सेकेंड ईयर के छात्र का पेट और सीना चीर मौत के घाट उतार दिया था। इस दिनदहाड़े नृशंस हत्या से राजधानी थर्रा उठी। हत्‍या के बाद मौके पर ही हत्‍यारों ने ताली बजाकर ‘जश्न’ भी मनाया था। दस मिनट तक चले इस खूनी संघर्ष में पुलिस ने पांच को हिरासत में लिया था।

मामला गोमतीनगर विस्तार स्थित अलकनंदा अपार्टमेंट का है। यहां गुरुवार दोपहर करीब 3:39 बजे बाइक सवार हमलावरों ने बीटेक सेकेंड ईयर के छात्र का चाकू से सरेआम उस समय पेट और सीना चीर डाला, जब वह अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी के लिए मुंहबोली बहन को बुलाने आया था। जान बचाने के लिए छात्र कार से उतरकर अपार्टमेंट की ओर भागा भी लेकिन, लिफ्ट तक पहुंचते-पहुंचते ही ढेर हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावरों मौके पर ही ताली बजाकर ‘जश्न’ मनाया और फरार हो गए। करीब दस मिनट तक चला खूनी मंजर कुछ लोगों ने अपनी आंखों से देखा, जबकि सीसीटीवी कैमरे में भी पूरी घटना लाइव कैद हुई है।

मूलरूप से वाराणसी के बाबतपुर के गंगापुर निवासी प्रशांत सिंह बीबीडी कॉलेज में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। अपने मित्र आलोक, शुभय व विजय के साथ लोहिया पार्क के सामने विजयंत खंड में किराये पर रहता था। गुरुवार को आलोक का जन्मदिन था, जिसकी पार्टी के लिए मुंहबोली बहन को बुलाने इनोवा कार से गोमतीनगर विस्तार के अलकनंदा अपार्टमेंट पहुंचा। कार चालक साजिद चला रहा था।

यहां बाइक सवार तीन युवक पहले से प्रशांत का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने अपने अन्य छह साथियों के साथ अपार्टमेंट के भीतर प्रशांत की कार रोक ली। वह चालक की बगल वाली सीट पर बैठा था। कुछ समझ पाता, हमलवारों ने उसकी कार में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। सारे शीशे चकानचूर कर दिए और चाकू से प्रशांत पर ताबड़तोड़ वार करने लगे। उन्होंने बेखौफ ढंग से उसका सीना और पेट चीर डाला।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

जिस इनोवा कार से प्रशांत अलकनंदा अपार्टमेंट आया था, वह हुसैनगंज निवासी इरशाद की ट्रैवल एजेंसी की थी। इरशाद का भाई साजिद कार चला रहा था। बताया जा रहा है कि आलोक ने ही बुधवार को सफेदाबाद में हुई अपनी जन्मदिन की पार्टी के लिए यह कार ट्रैवल एजेंसी से बुक कराई थी। आलोक ने ही गुरुवार को अपने जन्मदिन पार्टी के लिए साजिद को गोमतीनगर के लोहिया पार्क चौराहे से प्रशांत को लेकर अलकनंदा अपार्टमेंट लेकर जाने को कहा था।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

बीबीडी छात्र हत्‍याकांड में 24 घंटे में एक हत्‍यारोपित अमन गिरफ्तार

लखनऊ खूनी वारदात
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts