नई दिल्ली। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को नई दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। एम्स में भर्ती होने के बाद बीजेपी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वाजपेयी जी को सिर्फ रूटीन चेकअप के लिए भर्ती कराया गया है।
बता दें कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी काफी समय से बीमार चल रहे हैं। जिस वजह से उन्हें उनके घर में ही रखा गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें डॉक्टरों के सलाह के बाद एम्स में भर्ती कराया गया है। उनका चेकअप एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलरिया की देखरेख में होगा।
हालांकि एम्स ले जाने से पहले पूर्व पीएम वाजपेयी का रूटीन चेकअप घर पर ही होता था, लेकिन इस बार उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…
एम्स के बयान के मुताबिक उनकी हालत अभी स्थिर है। उनका टेस्ट लगातार किया जा रहा है। मालूम हो कि 93 वर्षीय अटल बिहारी वाजपेयी डिमेंशिया नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं। वे 2009 से ही व्हीलचेयर पर हैं। कुछ समय पहले ही भारत सरकार ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































