शिमला का नाम भी बदलेगी सरकार, राज्य सरकार ने की घोषणा!

शिमला का नाम

शिमला का नाम बदलने की तैयारी.  इन दिनों शहरों के नाम बदलने की कवायद तेजी से चल रही है. और ऐसा अधिकतर बीजेपी शासित राज्यों में देखने को मिल रहा है. सबसे पहले हरियाणा सरकार ने गुड़गांव का नाम बदलकर गुरुग्राम कर दिया. तो वही हाल ही उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर दीनदयाल उपाध्याय और इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया. लेकिन इन सबकी होड़ा होड़ी अब एक और बीजेपी शासित राज्य शहर का नाम बदलने जा रहा है. और वो शहर जिसे पहाड़ों की रानी के रूप में जाना जाता है.

दरअसल हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक कार्यक्रम में कहा कि अंग्रेजों के आने से पहले शिमला का नाम श्यामला था और पुराने नाम को वापस लाने के लिए हिमाचल प्रदेश की सरकार लोगों से राय लेगी.

बता दें कि शिमला के नाम में बदलाव पर विचार दक्षिणपंथी संगठनों की मांग पर किया जा रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि इस मांग में तेजी उत्तर प्रदेश सरकार के इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज करने के बाद आई है. साथ ही हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कहा कि नाम में बदलाव से कोई हानि नहीं है. शिमला अंग्रेजी हुकूमत के समय 1864 से भारत की आजादी तक देश का समर कैपिटल था.

दरअसल शिमला के नाम में बदलाव की मांग सालों से विश्व हिन्दू परिषद करती आ रही है. लेकिन 2016 में राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस मांग को यह कहते हुए खारिज कर दिया था, कि शिमला अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा की जगह है.

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

वीएचपी के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अमन पूरी ने कहा कि देश ने अंग्रेजों के कई निशान मिटाए हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश में अभी भी अनेक नाम ब्रिटिश हुकूमत के दिए हैं. उन्होंने कहा कि अंगेज श्यामला का उच्चारण नहीं कर सकते थे इसलिए उन लोगों ने इसका नाम बदलकर इसे शिमला कर दिया था. इसलिए शिमला के नाम को नहीं बदलना मानसिक गुलामी का प्रतीक है.

लेकिन विपक्षी पार्टी कांग्रेस शहर के नाम को बदलने पर आलोचना करती हुई नज़र आ रही है. हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरभजन सिंह भज्जी ने कहा कि शिमला नाम में क्या बुराई है? नाम बदलने से क्या विकास हो जायेगा? नाम बदलने की कवायद छोड़कर सरकार विकास पर ध्यान दे.


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

शिमला का नाम भी बदलेगी सरकार, राज्य सरकार ने की घोषणा!

शिमला का नाम
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts