लापता महिला और अजगर : सैंडल और कुल्हाड़ी की इस बात से गांव वालों के उड़े होश

नई दिल्ली। घटना इंडोनेशिया की है जहां एक महिला लापता हो गई। जब उसके परिजनों ने खोजबीन की महिला का कोई पता नहीं मिला। लेकिन परिजनों को बाद में महिला उस जगह पर मिली जहां के बारे में सोचकर भी लोगों के शरीर में सिहरन पैदा हो जाती है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

दरअसल शनिवार को इंडोनेशिया की पुलिस ने बताया कि महिला को एक विशालकाय अजगर के पेट में पाया गया। पुलिस के मुताबिक, महिला अपने सब्जी के बगीचे में देखरेख कर रही थी। लेकिन कुछ समय बाद ही वह गायब हो गई। लेकिन बाद में जब खोजबीन हुई तो महिला एक विशालकाय अजगर के पेट में मिली।

बताया जा रहा है कि 54 वर्षीय वा तिबा का शव अजगर के पेट में मिला। ग्रामीणों को जब अजगर पर शक हुआ तो ग्रामीणों ने अजगर को मारकर बाहर निकाला और जब उसका पेट चीरा गया तो महिला का शव मिला। शव को देखकर गांव वालों के होश उड़ गए।

दरअसल गांव वाले जब महिला की तलाश कर रहे थे तो उस दौरान उन्हें एक अजगर दिखा जिसका पेट फूला हुआ था। उसके बाद लोगों को इस बात पर संदेह हुआ कि हो सकता है महिला को इसी अजगर ने निगला हो।

स्थानीय पुलिस प्रमुख ने कहा कि स्थानीय निवासियों को संदेह था कि सांप महिला को निगल गया था, इसलिए उन्होंने इसे मार डाला। फिर मृत अजगर को बगीचे से बाहर लाया गया। फिर अजगर के पेट को चीर कर महिला का शव बाहर निकाला गया।

महिला अपने बगीचे में सब्जी की रखवाली करने गई थी। गुरुवार की रात जब महिला घर वापस नहीं आई तब परेशान घर वालों के साथ-साथ करीब सौ लोगों ने खोजबीन शुरू की। गांववालों ने पीड़ित महिला तिबा के सैंडल और कुल्हाड़ी से करीब 30 मीटर की दूरी पर सांप को पाया।

बता दें कि इंडोनेशिया और फिलीपिंस में अमूमन छह मीटर की लंबाई के अजगर का पाया जाना आम बात है। लेकिन मानव पर अजगर के हमले की घटना विरले ही दिखते हैं। ये अजगर वहां पर छोटे-छोटे जानवरों का शिकार करता है।


मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटरगूगल प्लस पर फॉलो करें

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now