जातिवार जनगणना मांग को यूपी सरकार ने किया खारिज, बताया केंद्र का विषय

जातिवार जनगणना

लखनऊ। विधानसभा में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने जातिवार जनगणना के विषय पर नियम-103 के तहत चर्चा कराने की मांग की। विपक्ष ने इसे आरक्षण के संदर्भ में पिछड़ा वर्ग की जनगणना का हवाला दिया। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित ने नियम-108 का हवाला दिया और कहा कि सरकार और विपक्ष आपस में तय कर लें तो अध्यक्ष को चर्चा कराने में कोई आपत्ति नहीं है।

हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे केन्द्र का विषय करार देते हुए कहा कि यह निरर्थक बहस है। ऐसे में सपा, बसपा और कांगे्रस ने सरकार को पिछड़ा विरोधी बताते हुए सदन का बहिर्गमन कर दिया। प्रश्नकाल समाप्त होते ही नेता विरोधी दल रामगोविन्द चैधरी ने जातिवार जनगणना के विषय पर नियम-103 के तहत चर्चा कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा में एनआरसी लागू न करने का प्रस्ताव पास हुआ है। साथ ही कई राज्यों में चर्चा भी हुई है। उन्होंने कहा कि एनपीआर में पिछड़ी जातियों के काॅलम को छोड़ दिया गया है।

चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि जातिवार जनगणना करायेंगे। कहा कि आखिर सरकार को जातिवार जनगणना कराने में कठिनाई क्यों है। बसपा नेता विधानमंडल दल लालजी वर्मा ने कहा कि यदि जातिवार जनगणना नहीं होगी तो आरक्षण का लाभ कैसे देंगे। उन्होंने कहा कि आज असरकारी दिवस भी है, इसलिए आज इस विषय पर चर्चा करा ली जाये।

कांग्रेस नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने भी नियम-103 के तहत जातिवार जनगणना कराने की मांग की। सुभासपा के ओम प्रकाश राजभर ने भी अपना मत रखा। विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित ने कहा कि यह केन्द्रीय सूची का विषय है। विधानसभा राज्य के विषयों पर ही चर्चा करा सकती है। अध्यक्ष ने कहा कि नियम-108 का हवाला दिया और कहा कि सरकार और विपक्ष आपस में तय कर लें तो अध्यक्ष को चर्चा कराने में कोई आपत्ति नहीं है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सरकार मन-वचन-कर्म से पिछड़ों का सम्मान करती है। उन्हें संवैधानिक दर्जा भी हमने ही दिया है। हम पिछड़ों का सम्मान करते थे, हैं और करेंगे। खन्ना ने सपा को उसकी सरकार की याद दिलाते हुए कहा कि हम जब इनकी सरकार में हाईकोर्ट बेंच की बात करते थे तो सपा सरकार इसे केन्द्र का विषय बताती थी।

उन्होंने कहा कि हम पूरे समाज को समानता से देखते हैं। हम वसुदैव कुटुम्बकम की बात करते हैं। लेकिन विपक्ष बांटने का काम करती है। खन्ना ने इसे केन्द्र का विषय करार देते हुए कहा कि यह निरर्थक बहस है। ऐसे में सपा, बसपा और कांग्रेस ने सरकार को पिछड़ा विरोधी बताते हुए सदन का बहिर्गमन कर दिया।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

जातिवार जनगणना मांग को यूपी सरकार ने किया खारिज, बताया केंद्र का विषय

जातिवार जनगणना
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts