बदलेगा मुगलसराय स्टेशन का नाम, सरकार के इस कदम पर राज्यसभा में हंगामा

Uttar pradesh Government going change name mughalsarai railway station

नई दिल्ली। यूपी के मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय करने के यूपी सरकार के प्रस्ताव पर राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। सपा ने राज्यसभा में स्टेशन का मुद्दा उठाया। सरकार के इस कदम को लेकर सपा ने राज्यसभा में जगहों की पहचान बदलने को लेकर सवाल उठाया।

बता दें कि मुगलसराय का नाम बदलने के प्रस्ताव पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी हरी झंडी दे चुके हैं। योगी सरकार के इस फैसले को गृह मंत्रालय ने भी अपनी हरी झंडी दे दी है। अब रेल मंत्रालय को इसपर फैसला करना है। जगहों के नाम बदलने को लेकर सरकार के फैसले पर सपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि सरकार सभी पुराने शहरों और जगहों के नाम बदल रही है। इसपर चर्चा होनी चाहिए। इसपर सरकार की ओर से जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री नकवी ने कहा कि विपक्ष को मुगलों के नाम पर नहीं बल्कि दयाल जी के नाम पर आपत्ति है।

Read Also: सरकार ने किया 11.44 लाख पैन नंबर रद्द, पता करें अपने पैन के बारे में

इसपर विपक्ष ने सवाल किया कि जिसका कोई योगदान नहीं उनके नाम पर जगहों के नाम क्यों रखे जा रहे हैं? बता दें कि जून में यूपी सरकार ने मुगलसराय का नाम बदलने को लेकर हरी झंडी दे दी थी। जुलाई में गृह मंत्रालय से यूपी सरकार को एनओसी मिल गई थी। नियम के मुताबिक, किसी भी स्टेशन, गॉंव, शहर इत्यादि जगहों के नाम बदलने से पहले गृह मंत्रालय से एनओसी की जरूरत पड़ती है। तभी जगहों के नाम को बदला जा सकता है।

Read Also: जल्द आने वाली है फेस्टिव सेल, डिस्काउंट के लिए रहें तैयार

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

इससे पहले पहले भी कई जगहों के नाम बदले गए। बिहार के कोइलवर पुल का नाम बदलकर अब्दुलबारी सिद्दिकी पुल कर दिया गया था। बता दें कि जिनके नाम पर मुगलसराय का नाम रखा जा रहा है वो भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितम्बर 1916 को मथुरा जिले के छोटे से गांव नगला चन्द्रभान में हुआ था। वे सिर्फ एक राजनेता नहीं थे, बल्कि एक पत्रकार, लेखक, संगठनकर्ता, वैचारिक चेतना से लैस एक सजग इतिहासकार, अर्थशास्त्री और भाषाविद् भी थे। वे गांधी और लोहिया के बाद ऐसे राजनीतिक विचारक हैं, जिन्होंने भारत को समझा और उनकी समस्याओं का हल तलाशने का प्रयास किया।

 

मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटरगूगल प्लस पर फॉलो करें


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

बदलेगा मुगलसराय स्टेशन का नाम, सरकार के इस कदम पर राज्यसभा में हंगामा

Uttar pradesh Government going change name mughalsarai railway station
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts