घर खरीदने वालों के लिए जीएसटी काउंसिल ने लिए दो बड़े फैसले

two-big-decisions-for-gst-council-for-home-buyers

नई दिल्ली। सभी लोगों का सपना होता है कि उनका भी अपना एक घर हो। इसी के मद्देनजर जीएसटी काउंसिल ने घर खरीदरों को एक बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने निर्माणाधीन मकानों पर जीएसटी की दर 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया है। बता दें कि इससे पहले सरकार की तरफ से ऐसा संकेत दिया गया था कि जीएसटी काउंसिल की बैठक में इस संबंध में कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

रविवार को हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में घर खरीददारों को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने निर्माणाधीन मकानों पर जीएसटी टैक्स की दरों में कटौती की है। इसके साथ-साथ सरकार ने किफायती घरों में भी जीएसटी टैक्स दरों में राहत दी है। पहले किफायती घरों पर 8 फीसदी का टैक्स लगता था जो कि अब मात्र 1 फीसदी कर दिया गया है।

two-big-decisions-for-gst-council-for-home-buyers
अपना घर

किन-किन परिवारों को मिलेगा फायदा?

महानगरों में 45 लाख रुपये तक की लागत वाले और 60 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के मकानों को इस श्रेणी में रखा गया है। छोटे-मझोले शहरों में 90 वर्ग मीटर तक के मकानों को इस श्रेणी में रखा जाएगा। आवासीय परियोजनाओं के इस नए जीएसटी की दरें 1 अपैल 2019 से लागू हो जाएंगी।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Adar Poonawalla Net Worth

Adar Poonawalla Net Worth: क्या अदार पूनावाला खरीद सकते हैं RCB? जानिए कितनी है वैक्सीन किंग की कुल संपत्ति

Adar Poonawalla का नाम आईपीएल फ्रेंचाइजी RCB को खरीदने की संभावनाओं से जुड़ रहा है।…

Jan 24, 2026
Cibil Score

Cibil Score: RBI का नया 15 तारीख वाला नियम, सही समझे तो स्कोर रहेगा 750+, नहीं तो गिरेगा तेजी से

Cibil Score: RBI के 15 तारीख वाले नए नियम से अब हर ग्राहक के लिए…

Nov 5, 2025
Post Office PPF Scheme

Post Office PPF Scheme 2025: हर साल ₹50,000 जमा करें और 15 साल बाद मिलेगा इतना रुपया

Post Office PPF Scheme 2025: अगर आप सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं और लंबी अवधि…

Sep 7, 2025

जीएसटी काउंसिल के इस फैसले को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बड़ा फैसला बताया है। वित्त मंत्री ने कहा कि ‘जीएसटी दर में कमी का फैसला निश्चित रूप से घर निर्माण क्षेत्र को बल प्रदान करेगा। रियल एस्टेट सेक्टर पिछले कुछ सालों से मंदी के कारण सरकार जीएसटी में राहत की उम्मीद कर रही थी। अब सरकार के इस फैसले से रियल स्टेट में फिर से गर्मी आ सकती है।

वहीं सरकार ने लॉटरी पर जीएसटी टैक्स को लेकर कोई निर्णय अभी नहीं लिया है। इसपर वित्त मंत्री ने कहा कि इस बारे में फैसला आगे के लिए टाल दिया गया है। वर्तमान में राज्य सरकार संचालित लॉटरी योजनाओं पर 12 फीसदी और राज्य सरकारों द्वारा अधिकृत लॉटरी पर 28 फीसदी का जीएसटी लगता है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

घर खरीदने वालों के लिए जीएसटी काउंसिल ने लिए दो बड़े फैसले

two-big-decisions-for-gst-council-for-home-buyers
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts