भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 8300 के पार, 273 की मौत

भारत में कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 8300 के पार पहुंच गई है। देश में अबतक कोरोना वायरस के संक्रमण से 273 लोगों की मौत हो गई है। भारत में कुल 8356 कंफर्म केस सामने आए हैं और 7367 केस एक्टिव हैं। कोरोना से 716 लोगों ने जंग जीत ली है।

वहीं भारत के मुकाबले दुनिया में कोरोना के 17 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना से संक्रमित 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 4 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा पीड़ित देशों में इटली, स्पेन और अमेरिका है। भारत की बात करें तो भारत में महाराष्ट्र में सबसे अधिक कोरोना के केस हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, 10 अप्रैल तक महाराष्ट्र में एक्टिव केस 1142 है जबकि 125 लोग इस खतरनाक वायरस को मात दे चुके हैं। 97 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। दूसरे नंबर पर दिल्ली है। दिल्ली में कुल एक्टिव केस 860 है जबकि 13 लोगों की मौत हो गई है और 25 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

तीसरे नंबर पर तमिलनाडु है। तमिलनाडु में 805 कोरोना एक्टिव केस हैं। इस बिमारी से 21 लोग अबतक ठीक हुए हैं जबकि 8 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस के मामले में चौथे नंबर पर राजस्थान हैं। यहां पर कुल 439 एक्टिव केस हैं और 21 कोरोना संक्रमित मरीज इस बिमारी से ठीक हो चुके हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

पांचवे स्थान पर तेलंगाना है। तेलंगान में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 431 है। यहां पर 35 लोग कोरोना की जंग जीत चुके हैं जबकि 7 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में 395 एक्टिव केस हैं जबकि 4 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में अबतक 32 लोग कोरोना बिमारी से ठीक हो चुके हैं।

आंध्रप्रदेश में कुल एक्टिव केस 350 है जबकि 6 लोगों की मौत हो चुकी है। आंध्रप्रदेश में ठीक होने वाले लोगों की संख्या 7 है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से जिन राज्यों में सबसे ज्यादा लोग ठीक हुए हैं उनमें महाराष्ट्र और केरल है। महाराष्ट्र में कुल 125 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। केरल में 96 लोग इस बिमारी से ठीक हो चुके हैं। केरल में एक्टिव मामलों की संख्या 259 है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 8300 के पार, 273 की मौत

भारत में कोरोना संक्रमित
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts