मौजूदा हालातों को देखते हुए देश में कुछ दिन और रह सकता है लॉकडाउन!

लॉकडाउन

नई दिल्ली। देश में जिस तरह दिन पर दिन कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में मौजूदा हालातों को देखते हुए 14 अप्रैल के बाद भी देश में लॉकडाउन हटने के आसार कम दिखाई दे रहे हैं। कई राज्य सरकारें और विशेषज्ञ भी लॉकडाउन हटाने के पक्ष में नहीं हैं और केंद्र सरकार से इसे बढ़ाने को कह रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो केंद्र सरकार भी इसपर गंभीरता से विचार कर रही है। हांलाकि अभी तक कुछ साफ नहीं हो पाया है। सोमवार को तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने पीएम नरेंद्र मोदी से मांग की थी कि मौजूदा हालात को देखते हुए लॉकडाउन को और आगे बढ़ाया जाए। असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने कहा था कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी राज्य में बाहर के लोगों को प्रवेश देने के लिए परमिट व्यवस्था लागू होगी। उनके आलावा कई और राज्यों की सरकारों ने भी इसी तरह के संकेत दिए थे।

ऐसे में केंद्र सरकार देश में मौजूदा लॉकडाउन को बढ़ाने पर विचार कर रही है। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लॉकडाउन बढ़ने के संकेत दिए हैं। हालांकि इसको लेकर केंद्र सरकार की तरफ अभी तक कोई बयान नहीं आया है। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि लोगों का जीवन बचाने के लिए लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया जा सकता है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना से पांच लोगों की मौत हुई, साथ ही  354 नए मामले आए जो पिछले सात दिनों में सबसे कम हैं। वहीं, कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4421 हो गई है। इनमें 3981 सक्रिय हैं। करोना वायरस से संक्रमित 325 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें से कईयों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और कोरोना से संक्रमित 114 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

मौजूदा हालातों को देखते हुए देश में कुछ दिन और रह सकता है लॉकडाउन!

लॉकडाउन
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts