डोकलम विवाद: भारत ने दी चीन को नसीहत, कहा- कूटनीति ने हल निकालें दोनों देश

docmal-controversy-india-gives-china-edification

नई दिल्ली। सिक्किम क्षेत्र में सीमा विवाद को लेकर भारत ने चीन को नसीहत देते हुए अपना रुख साफ कर दिया है। साथ ही भारत चीन की धमकियों से पीछे हटने वाला नहीं है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भाम्रे ने कहा कि इस मुद्दे को कूटनीतिक स्तर पर निपटाया जाना चाहिए, यही हम चाहते हैं।

Read Also: माया और अखिलेश एक साथ आएं तो 2019 में BJP का खेल खत्म-लालू

उन्‍होंने कहा, ”चीनी सेनाओं को वापस उसी जगह पर जाना चाहिए, जहां वे पहले मौजूद थीं। वे भूटान के क्षेत्र में घुस गई हैं। उनको ऐसा नहीं करना चाहिए। इसकी वजह से हमारी सुरक्षा चिंताएं बढ़ी हैं।” जिस जगह को लेकर भारत और चीन के बीच विवाद है वह सिलिगुड़ी गलियारा से मात्र 50 किलोमीटर दूर है। दरअसल चीन सड़क निर्माण कर अपनी पहुंच चुंबी घाटी तक बढ़ाना चाहता है। जिसे लेकर भारत ने विरोध किया है।

Read Also: उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों पर कोई समझौता नहीं करेगा

docmal-controversy-india-gives-china-edification

विवाद का मुख्य वजह डोकलम पठार है। इस क्षेत्र को लेकर चीन और भूटान के बीच विवाद है। चीन इसे अपना क्षेत्र बताता है और समय-समय पर अपनी गश्ती दल को यहां भेजता रहता है। दरअसल चीन भारत को घेरना चाहता है। यदि चीन इस क्षेत्र में सड़क निर्माण करने में कामयाब हो जाता है तो चीन की पहुंच चुंबी घाटी तक हो जाएगी। जिससे भारत का ‘चिकन नेक’ कहा जाने वाला सिलीगुड़ी गलियारा चीन के सामरिक पहुंच में आ जाएगा।

Read Also: इस्राइल में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, मोदी बोले- ‘आई’ फॉर ‘आई’

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

बता दें कि सिलीगुड़ी गलियारा पश्चिम बंगाल का हिस्सा है। यह एक मात्र गलियारा है जो भारत को उसके उत्तर पूर्वी राज्यों से जोड़ता है। चुंबी घाटी ठीक सिलीगुड़ी गलियारे के ऊपर स्थित है। चुंबी घाटी सिक्किम और भूटान को अलग करती है। चुंबी घाटी ही भारतीय राज्य सिक्किम और भूटान की सीमा को विभाजित करती है।

Read Also: Reliance Jio का धमाका, मात्र 148 में पाएं सालभर फ्री डाटा

ताजा विवाद उस भूमि को लेकर है जो भारत, तिब्बत और भूटान का मिलन स्थल कहा जाता है। चीन इस मिलन स्थल डोका ला तक सड़क बनाना चाहता है। जिसका भारत ने विरोध किया है। दरअसल भूटान और चीन के बीच राजनीतिक संबंध नहीं है। इसलिए भूटान ने भारत के जरिये अपनी बात चीन के सामने रखा है।

 

मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटरगूगल प्लस पर फॉलो करें


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

डोकलम विवाद: भारत ने दी चीन को नसीहत, कहा- कूटनीति ने हल निकालें दोनों देश

docmal-controversy-india-gives-china-edification
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts