दीपक मिश्रा बने नए मुख्य न्यायधीश, पीएम मोदी ने दी बधाई

Deepak Mishra becomes new Chief Justice PM Modi congratulates

नई दिल्ली। कई कड़े फैसलों के लिए मशहूर न्यायधीश दीपक मिश्रा सुप्रीम कोर्ट ने नए मुख्य न्यायधीश चुने गए। पीएम मोदी ने मुख्य न्यायधीश चुने जाने पर दीपक मिश्रा को बधाई दी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर पीएम के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हॉल में सोमवार सुबह आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने न्यायमूर्ति मिश्रा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Read Also: आठ घंटे से ज्यादा नींद लेते हैं तो हो जाइए सावधान

न्यायमूर्ति जे एस खेहर के कल (रविवार) सेवानिवृत्त होने के बाद न्यायमूर्ति मिश्रा ने यह पद संभाला है। न्यायमूर्ती दीपक मिश्रा का कार्यकाल तीन अक्टूबर 2018 को समाप्त होगा। इस अवसर पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मैं न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा को भारत के प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने पर बधाई देता हूं। मैं उनके बहुत अच्छे और सफल कार्यकाल की कामना करता हूं।

बता दें कि न्यायधीश दीपक मिश्रा कई कड़े फैसलों के लिए मशहूर रहे हैं। जिसमें पहली बार सुप्रीम कोर्ट को आधी रात को खुलवाने सहित कई मामले हैं।

  1. याकूब की फांसी पर आधी रात कोर्ट खुलवाकर की थी सुनवाई
  2. 2008 में 4 साल की बच्ची के दुष्कर्म मामले में दोषी वसंत दुपारे की पुनर्विचार याचिका को खारिज किया।
  3. 2012 में दिल्ली के निर्भया रेप केस में दोषियों को फांसी की सजा सुनाई।
  4. सिनेमा हॉल में राष्ट्रगान बजाने और लोगों को उस दौरान खड़े होने का आदेश दिया।

Read Also:  अब अभिनेत्री मधुबाला की मुस्कान भी खिलेगी मैडम तुसाड म्यूजियम में

इसी तरह के कई ऐताहासिक और कड़े फैसले के लिए दीपक मिश्रा जाने जाते हैं। वर्तमान समय में मुख्य न्यायधीश के तौर पर उनके सामने बाबरी मस्जिद विध्वंश, राम मंदिर सहित कई बड़े मामले हैं। जिनपर उन्हें फैसले देने पड़ सकते हैं। जस्टिस दीपक मिश्रा दिल्ली हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के तौर पर सेवा देने के बाद पदोन्नत होकर 10 अक्तूबर 2011 को उच्चतम न्यायालय पहुंचे थे। 2009 में दीपक मिश्रा पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें:

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

सरकार ने ब्लॉक किया 81 लाख आधार कार्ड, ये है जांचने का तरीका

ग्लैमर की दुनिया की ये महिला कलाकार जिन्होंने खुदकुशी कर ली

ये है अमेरिका का एरिया 51, दफन हैं कई अनसुलझे राज !


मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटरगूगल प्लस पर फॉलो करें


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

दीपक मिश्रा बने नए मुख्य न्यायधीश, पीएम मोदी ने दी बधाई

Deepak Mishra becomes new Chief Justice PM Modi congratulates
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts