नई दिल्ली। चीन अपने चालबाजी से बाज नहीं आ रहा है। अब फिर से चीन ने एक भारतीय क्षेत्र पर अपना दावा किया है। इसको लेकर भारत और चीन के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। दरअसल सिक्कम के चुंबी घाटी के पास चीन सड़क निर्माण कर रहा है। जिसको लेकर भारत ने आपत्ति जताई है। चुंबी घाटी भारत, भूटान और चीन का चौराहा है।
Read Also: गुजरात में 12 शेरों के बीच महिला ने दिया बच्चे को जन्म
भारत और चीन के बीच के 2 अहम दर्रे, नाथू-ला और जेलप-ला यहां खुलते हैं। इस संकरी घाटी में सैन्य गतिविधियां बहुत मुश्किल हैं। चीन पिछले कुछ दिनों से अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए इससे सटे इलाकों में सड़क निर्माण करा रहा है। भारत के सिलीगुड़ी गलियारे से यह 50 किलोमीटर दूर है।
Read Also: क्या आपको पता है कि इन चार समय पर नहीं मापना चाहिए वजन
कुछ जगहों पर यह गलियारा बेहद सकड़ा है और मात्र 17 किलोमीटर चौड़ा है। इसी गलियारे से भारत के उत्तरपूर्वी राज्य जुड़े हुए हैं। पतले आकार और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए ही इस गलियारे को भारत का ‘चिकन्स नेक’ कहते हैं। चुंबी घाटी में निर्माणकार्य से भारत के आतंरिक सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो सकता है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…
Read Also: तो ये है निरहुआ की असली पत्नी, जानें कौन
यही कारण है कि भारत ने यहां सड़क निर्माण पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि यहां सड़क बनाने की योजना पेइचिंग की सामरिक रणनीति का हिस्सा है। बता दें कि 8 जून को चीनी सेना भारतीय सीमा में घुसकर यहां पर बने एक बैंकर को गिरा दिया। जिसका सेना ने विरोध किया। जिसके बाद से ही सिक्कम सीमा पर भारत और चीन के बीच विवाद की स्थिति है।
यहां प्रदर्शित चित्रों को अलग-अलग जगहों से लिया जाता है। इसपर हम दावा नहीं करते। इनपर इनके मालिकों का अपना कॉपीराइट है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































