नई दिल्ली। चीनी जासूसों ने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अमेरिका की खुफिया एजेंसी के मुताबिक, ट्रंप अपने दोस्तों से जो भी बात करते हैं, चीनी जासूस उसे सुन लेते हैं। इस आरोप के बाद चीन के चुप्पी तोड़ते हुए ट्रंप प्रशासन को एक अजीबो-गरीब सलाह दे डाली।
चीन ने सफाई देते हुए कहा कि ट्रंप आईफोन के बदले हुआवेई के हैंडसेट का इस्तेमाल करें। दरअसल दो दिन पहले न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक खबर छापी जिसमें कहा गया कि ट्रंप आईफोन पर जब अपने पुराने दोस्तों से बात करते हैं, तो रूसी और चीनी जासूस चुपके से बातें सुनते हैं। इसके बाद चीन के विदेश मंत्रालय ने अपना स्पष्टीकरण जारी किया है।
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनइंग ने कहा, ‘रिपोर्ट पढ़ने के बाद हमें लगा कि अमेरिकी में कुछ लोग ऐसे हैं जो ऑस्कर पाने के लिए पता नहीं क्या क्या रह रहे हैं। रिपोर्ट से जाहिर है कि न्यूयॉर्क टाइम्स फर्जी खबरें छापता है।’ इसके साथ ही प्रवक्ता ने यह भी सलाह दे डाली कि अगर उन्हें एपल फोन की जासूसी होने का इतना ही खौफ है, तो हुआवेई के हैंडसेट का इस्तेमाल करें।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…
गौरतलब है कि हुआवेई चीन में मोबाइल फोन की सबसे बड़ी कंपनी है। चुनइंग ने कहा, ‘इससे भी उनकी परेशानी दूर नहीं होती है तो उन्हें आज के जमाने के सभी उपकरण यूज करना बंद कर देना चाहिए ताकि बाहरी दुनिया से उनका सारा संपर्क समाप्त हो जाए।’

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।
































