20 करोड़ यूजर्स पर संकट: वोडाफोन आइडिया ने दी बड़ी चेतावनी

20 करोड़ यूजर्स पर संकट: वोडाफोन आइडिया ने दी बड़ी चेतावनी

भारत की एक प्रमुख टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vi) एक बार फिर आर्थिक संकट में घिर गई है। कंपनी ने दूरसंचार विभाग (DoT) को भेजे एक पत्र में यह स्पष्ट किया है कि अगर उसे AGR (Adjusted Gross Revenue) बकाया को लेकर सरकार से राहत नहीं मिली तो वह वित्त वर्ष 2025-26 के बाद कारोबार जारी नहीं रख पाएगी।

कंपनी पर करीब ₹30,000 करोड़ का AGR बकाया है। इस बकाया राशि में बड़ी राशि जुर्माना, ब्याज और ब्याज के ऊपर ब्याज की है। इसी को लेकर Vi ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है और मांग की है कि इन अतिरिक्त चार्जेस को माफ किया जाए। इस याचिका पर 19 मई को सुनवाई होनी है जो कंपनी के भविष्य के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।

दिवालिया घोषित हो सकती है कंपनी

वोडाफोन आइडिया ने अपने पत्र में लिखा है कि अगर सरकार की ओर से समय रहते सहयोग नहीं मिला तो उसे नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (NCLT) में दिवालिया घोषित करने की प्रक्रिया अपनानी पड़ सकती है। इससे न सिर्फ टेलीकॉम सेक्टर की प्रतिस्पर्धा घटेगी बल्कि 20 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को अन्य नेटवर्क्स की तरफ जाना पड़ सकता है।

30,000 कर्मचारियों की नौकरी दांव पर

इतना ही नहीं कंपनी में काम कर रहे लगभग 30,000 कर्मचारियों की नौकरी भी दांव पर लग जाएगी। गौरतलब है कि सरकार पहले ही कंपनी में 49% हिस्सेदारी ले चुकी है। इसे कंपनी इक्विटी के रूप में AGR स्पेक्ट्रम बकाया के बदले में प्राप्त कर चुकी है। ऐसे में यदि कंपनी बंद होती है तो सरकारी हिस्सेदारी भी बेकार हो जाएगी।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Adar Poonawalla Net Worth

Adar Poonawalla Net Worth: क्या अदार पूनावाला खरीद सकते हैं RCB? जानिए कितनी है वैक्सीन किंग की कुल संपत्ति

Adar Poonawalla का नाम आईपीएल फ्रेंचाइजी RCB को खरीदने की संभावनाओं से जुड़ रहा है।…

Jan 24, 2026
Cibil Score

Cibil Score: RBI का नया 15 तारीख वाला नियम, सही समझे तो स्कोर रहेगा 750+, नहीं तो गिरेगा तेजी से

Cibil Score: RBI के 15 तारीख वाले नए नियम से अब हर ग्राहक के लिए…

Nov 5, 2025
Post Office PPF Scheme

Post Office PPF Scheme 2025: हर साल ₹50,000 जमा करें और 15 साल बाद मिलेगा इतना रुपया

Post Office PPF Scheme 2025: अगर आप सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं और लंबी अवधि…

Sep 7, 2025

कंपनी ने सरकार से अपील की है कि उसे ब्याज, जुर्माना और उस पर लगने वाले ब्याज की माफी दी जाए और कुछ राहत प्रदान की जाए ताकि वह भविष्य में मार्च 2026 में देय ₹18,000 करोड़ की किस्त का भुगतान कर सके और अपना संचालन बनाए रख सके।

बता दें कि अभी भारतीय टेलीकॉम बाजार में मुख्य रूप से चान कंपनियाँ ही राज करती हैं। एयरटेल, जियो, बीएसएनएल और वोडाफोन आइडिया। इनमें से वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल के ग्राहक कम हैं। मुख्य प्रतिस्पर्धा एयरटेल और जियो के बीच है।

यदि वोडाफोन कंपनी बंद होती है तो यह भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है और ग्राहकों को जेब से ज्यादा पैसा निकालना पड़ सकता है। बाजार में प्रतिस्पर्धा खत्म होने से बची हुई कंपनियाँ मनमाने तरीके से रेट तय कर सकते हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

20 करोड़ यूजर्स पर संकट: वोडाफोन आइडिया ने दी बड़ी चेतावनी

20 करोड़ यूजर्स पर संकट: वोडाफोन आइडिया ने दी बड़ी चेतावनी
Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

Related Posts