Vastu Tips: घर में इस दिशा में मंदिर बनवाना होता है बहुत ही शुभ, जानें

Vastu Tips: घर में सही दिशा में मंदिर बनाने से घर में हमेशा सकारात्मक वातावरण रहता है। घर में रहने वाले लोगों के काम हमेशा बनते हैं। घर में खुशियाँ आती है और घर के लोग तरक्की करते हैं।
घर में मंदिर की दिशा किस तरफ होना चाहिए?

Highlights:

  • घर में हमेशा सही दिशा में होना चाहिए मंदिर।
  • ईशान कोण में मंदिर बनवाना हमेशा होता है शुभ।
  • सबसे शुभ स्थान घर का केंद्र बिंदू होता है मंदिर के लिए।

Highlights:

  • घर में हमेशा सही दिशा में होना चाहिए मंदिर।
  • ईशान कोण में मंदिर बनवाना हमेशा होता है शुभ।
  • सबसे शुभ स्थान घर का केंद्र बिंदू होता है मंदिर के लिए।

Vastu Tips: आजकल लोगों के पास इतना समय नहीं होता कि वह मंदिर जा सके। ऐसे में खासकर शहरों में घर में ही मंदिर बनाने का चलन बढ़ गया है। यहां तक कि लोग अपने बेडरूम में ही मंदिर बना लेते हैं। मंदिर के लिए अलग जगह की कमी के कारण घर के ही किसी कोने में मंदिर बनाने का चलन बढ़ गया है।

लेकिन यह जानना जरूरी है कि घर में मंदिर बनाना कब शुभ होता है? घर में मंदिर को किस दिशा में बनवाना शुभ होता है। आईए जानते हैं कि घर में मंदिर किस दिशा में सबसे अधिक शुभ होता है?

घर के मंदिर की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, गलत जगह और गलत दिशा में मंदिर बनवाने से घर के सदस्यों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। घर में मंदिर कहां होना चाहिए, इसका निर्धारण बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। बता दें कि घर पर केंद्र बिंदु मंदिर निर्माण के लिए अति उत्तम होता है। घर का केंद्र होने के नाते यहां से सकारात्मक एनर्जी घर के सभी दिशाओं में बराबर रूप से फैलती है।

घर में मंदिर निर्माण के लिए सबसे शुभ जगह घर का केंद्र बिंदु ही होता है। लेकिन यदि आपके घर में जगह की कमी है तो आप मंदिर निर्माण घर के ईशान कोण में भी कर सकते हैं। ईशान कोण को भी मंदिर निर्माण के लिए शुभ माना जाता है। यह वह जगह होता है, जहां पर उत्तर और पूर्व दिशा आपस में आकर मिलते हैं।

ईशान कोण होता है सबसे शुभ और पवित्र

ईशान कोण सबसे पवित्र और शुभ माना जाता है। ईशान कोण मंदिर निर्माण के लिए अति उत्तम होता है और इस जगह पर खड़े होकर या बैठ कर पूजा करने से ईश्वर से संपर्क स्थापित करने में मदद मिलती है। घर का केंद्र बिंदु के बाद ईशान कोण ही सबसे शुभ जगह होता है।

ईशान कोण में शुभता अधिक होती है। इतनी शुद्धता और शुभता घर के किसी अन्य कोण में नहीं होता है। ईशान कोण में मंदिर बनवाना बहुत ही शुभ होता है। यहां एक बात और ध्यान देने योग्य है कि मंदिर निर्माण इस तरह से करना चाहिए कि पूजा करते वक्त व्यक्ति का मुख पूर्व की तरफ हो।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026
क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है?

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…

Jan 23, 2026

पूर्व दिशा में भी बना सकते हैं मंदिर

यदि आपके घर में ईशान कोण में मंदिर बनवाना संभव नहीं है तो आप पूर्व दिशा में भी मंदिर बनवा सकते हैं। लेकिन इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि मंदिर ज्यादातर उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ ही हो। घर में मंदिर ईशान कोण के अलावा किसी अन्य कोण या जगह पर नहीं बनवाना चाहिए।

घर में ईशान कोण के अलावा किसी अन्य दिशा में मंदिर निर्माण अशुभ प्रभाव लेकर आता है। यदि आप अन्य दिशाओं में मंदिर का निर्माण करते हैं तो आपको इसका शुभ फल प्राप्त नहीं होता है। अन्य जगहों पर मंदिर निर्माण करने से घर में किसी के साथ अनिष्ट की होने की संभावना होती है।

घर के बेडरूम में भी मंदिर का निर्माण नहीं करना चाहिए। कई लोग बेडरूम के कोने में मंदिर बना लेते हैं। लेकिन बता दें कि यदि आप शादीशुदा हैं तो आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। बेहतर हो कि यदि आपको बेडरूम में मंदिर बनाना ही हो तो सोते समय मंदिर के ऊपर पर्दा डाल दें। मंदिर बेडरूम में बनवाने से जीवन में कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Kumari Sulekha

Kumari Sulekha

कुमारी सुलेखा एक अनुभवी लेखिका हैं। वह मुख्य रूप से धार्मिक विचारों, भारतीय संस्कृति, जीवनशैली और वास्तु शास्त्र पर लेखन करती हैं। इस क्षेत्र में कुमारी सुलेखा को 4 साल का अनुभव प्राप्त है।

Vastu Tips: घर में इस दिशा में मंदिर बनवाना होता है बहुत ही शुभ, जानें

Vastu Tips: घर में सही दिशा में मंदिर बनाने से घर में हमेशा सकारात्मक वातावरण रहता है। घर में रहने वाले लोगों के काम हमेशा बनते हैं। घर में खुशियाँ आती है और घर के लोग तरक्की करते हैं।
घर में मंदिर की दिशा किस तरफ होना चाहिए?
Picture of Kumari Sulekha

Kumari Sulekha

कुमारी सुलेखा एक अनुभवी लेखिका हैं। वह मुख्य रूप से धार्मिक विचारों, भारतीय संस्कृति, जीवनशैली और वास्तु शास्त्र पर लेखन करती हैं। इस क्षेत्र में कुमारी सुलेखा को 4 साल का अनुभव प्राप्त है।

Related Posts