केंद्रीय खेल मंत्रालय ने कोरोना के देखते हुए टोक्यो-2020 का दौरा स्थगित किया

Coronavirus कोरोनावायरस

नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्रालय और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अपना प्री टोक्यो – 2020 का दौरा स्थगित कर दिया है। केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने रविवार को इसकी जानकारी दी। बता दें कि कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार विश्व में अपना पांव पसार रहा है।

इस दल में खेल मंत्री, आईओए अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा, महासचिव राजीव मेहता के अलावा खेल मंत्रालय के सचिव राधे श्याम झुलनिया, साई के निदेश संदीप प्रधान और मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष अजय सिंह शामिल थे। रीजिजू और आईओए के शीर्ष अधिकारी इस महीने के अंत में टोक्यो ओलंपिक को जापान में चल रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए टोक्यो का दौरा करने वाले थे। लेकिन कोरोनावायरस के कारण इस दौरे को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

रिजिजू ने ट्विटर पर लिखा,  उच्च स्तरीय भारतीय दल के 25 मार्च के टोक्यो दौरे को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया, जो भारत की टोक्यो ओलंपिक-2020 तैयारियों की समीक्षा के लिए होना था और इसमें सरकार और आईओए के अधिकारी शामिल थे।

इंटरनेशनल ओलंपिक समिति (आईओसी) और टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति ने हालांकि कहा है कि ओलंपिक खेलों का आयोजन तय समय पर ही होगा। ओलंपिक का आयोजन टोक्यो में 24 जुलाई से 9 अगस्त तक होने हैं। गौरतलब है कि जापान में कोरोनावायरस के अबतक 1484 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि भारत में इसका आंकड़ा 125 के पार पहुंच चुका है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार बना चैंपियन

भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब…

Mar 9, 2026
मिचेल स्टार्क

मिचेल स्टार्क ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास – जानिए वजह, करियर और पर्सनल लाइफ

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने आखिरकार टी20 इंटरनेशनल…

Sep 2, 2025
WCL 2025 Tournament

इंडिया बनाम पाकिस्तान WCL 2025 मुकाबला रद्द, खिलाड़ियों ने खेलने से इनकार किया

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 (WCL 2025) में इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच…

Jul 20, 2025

भारत में कोरोनावायरस का सबसे पहला मामला केरल में आया था। अभी तक भारत में कोरोना वायरस से दो लोगों की मौत हो चुकी है। भारत सरकार कोरोना के प्रकोप को देखते हुए सतर्क है। भारत में आने वाले लोगों के लिए फिलहाल भारत सरकार ने वीजा देने का काम सस्पेंड कर दिया है।

वहीं कोरोना वायरस का ताजा और पहला मामला पूर्वी भारत से आया है। पूर्वी भारत के ओड़िसा में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। इटली से वापस लौटे एक छात्र में कोरोना वायरस के पॉजेटिव लक्षण पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि युवक नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी ट्रेन से सफर करके नई दिल्ली से ओड़िसा गया।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

केंद्रीय खेल मंत्रालय ने कोरोना के देखते हुए टोक्यो-2020 का दौरा स्थगित किया

Coronavirus कोरोनावायरस
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts