लखनऊ के गोमती नगर में एफआईआर दर्ज
धमकी देने वालों की तालाश जारी
सीएम योगी को विशेष समुदाय के लिए खतरा बताया
लखनऊ। आपातकालीन नंबर 112 के व्हाट्सएप पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई है। जानकारी के मुताबिक, व्हाट्सएप पर भेजे गए इस धमकी भरे मैसेज में सीएम योगी को एक विशेष समुदाय के लिए खतरा बताया गया है। अभी तक फिलहाल धमकी देने वाले की पहचान सामने निकल कर नही आई है।
इंस्पेक्टर धीरज कुमार ने बताया कि सीएम योगी को धमकी भरे मैसेज भेजा गया था। उसमें लिखा था कि मैं योगी आदित्यनाथ को बम से हमला कर जान से मार दूंगा। इसके आलावा मैसेज करने वाले ने फिर योगी सरकार के कुछ लोगों की जान का दुश्मन बताया। वहीं जब ट्रू-कॉलर पर इस नम्बर को चेक किया गया तो लिखा आया कि हाय गॉय…जस्ट एबुसिंग…।’
मामले में पुलिस ने गोमती नगर स्टेशन में धारा 505(1)b 506,और 507 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर धीरज कुमार के मुताबिक, यूपी 112 के सोशल मीडिया डेस्क के व्हाटसएप नम्बर पर 7570000100 पर मोबाइल नम्बर 8828453350 से गुरुवार रात 12:32 पर धमकी भरा मैसज आया। फिलहाल धमकी देने वाले की तालाश जारी है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद
कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने
Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…
पुलिस इस मामले में कई जानकारियाँ जुटा रही है। आरोपी के बारे में भी पुलिस को कई जानकारी मिल चुकी है। पुलिस मोबाइल नंबर की पड़ताल में जुटी है। लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पाण्डेय ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर पड़ताल की जा रही है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।
































