यह मेरा वक्त है, मैं अपने काम को डेट कर रही हूं: अकांक्षा पुरी

अकांक्षा पुरी

मुंबई। पारस छाबड़ा के साथ अपने टूटे रिश्ते को लेकर अकांक्षा पुरी पिछले दिनों चर्चा में रहीं। अकांक्षा पुरी ने आखिरकार उनके नाम वाला अपना टैटू हटा लिया है। विघ्नहर्ता गणेश ऐक्ट्रेस ने अपनी कलाई पर इस टैटू रीडिजाइन करवाया है और इससे पारस का नाम हटा लिया है।

अकांक्षा के एक करीबी ने बताया कि वह इसे लेकर बहुत खुश है और सेम जगह पर उन्होंने नया डिजाइन बनवाया है। पारस के नाम की जगह उन्होंने बार कोड जैसा डिजाइन बनवाया है और उसके ऊपर बेईंग मी लिखा है। अकांक्षा ने कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर भी किया है।

अकांक्षा पहले ही कह चुकी हैं कि वह अपनी लाइफ में आगे बढ़ना चाहती हैं। जब अकांक्षा से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा, यह मेरा वक्त है। मैं अपने काम को डेट कर रही हूं और खुद से इतना प्यार जितना पहले कभी नहीं किया। मैं इस दुनिया में खुद से प्यार (बेईंग मी) करती हूं।

अभिनेत्री ने कहा कि जहां हर कोई फेक व कुछ और दिखाने की कोशिश करता है। क्योंकि आप अपने लिए कभी फेल नहीं हो सकते इसलिए मैंने बेईंग मी रखा है। मैंने अपना नाम बार कोड के साथ लिखावाया है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा

आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Feb 10, 2026
Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी

साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jan 30, 2026
Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर

जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…

Jan 29, 2026

बता दें कि पारस और अकांक्षा के रिलेशनशिप में कड़वाहट बिग बॉस 13 के दौरान तब आया जब माहिरा पारस छाबड़ा के करीब दिखीं। पारस और माहिरा एक-दूसरे के साथ रोमांस करते कई बार दिखे और नेशनल टेलिविजन पर एक्टर ने अकांक्षा के साथ अपने रिलेशनशिप से इनकार कर दिया था।

हालांकि, अकांक्षा ने कहा था कि इन सबके बावजूद उन्होंने पारस के लिए डिजाइनर हायर कर रखा है और वे उनके साथ मिलकर उनके कपड़ों, परफ्यूम आदि का सिलेक्शन करती हैं। बता दें कि शो के दौरान भी पारस ने कई बार अकांक्षा से अपने रिश्ते के खत्म होने की बात कही और धीरे-धीरे ये चीजें इतनी कड़वी हो गई कि अब अकांक्षा ने खुद उनसे दूरी बना ली है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

यह मेरा वक्त है, मैं अपने काम को डेट कर रही हूं: अकांक्षा पुरी

अकांक्षा पुरी
Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

Related Posts