Subhadra Yojana List 2024: उड़ीसा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर Subhadra Yojana की शुरुआत कर दी है। 17 सिंतबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उड़ीसा में सुभद्रा योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत महिलाओं को 5 साल में 50,000 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।
सुभद्रा योजना का उद्देश्य
सुभद्रा योजना एक ऐसी योजना है जिसको महिला सशक्तिकरण के लिए लाया गया है। इस उद्देश्य उड़ीसा राज्य की ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत सरकार महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करती है और उन्हें व्यवसाय शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराती है।
सुभद्रा योजना के अंतर्गत राज्य सरकार महिलाओं को उद्यमिता से जुड़ी ट्रेनिंग, तकनीकी मदद और किफायती ऋण भी प्रदान करती है। राज्य सरकार द्वारा दी गई आर्थिक सहायता से महिलाएं अपना व्यावसाय शुरू कर सकती हैं।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Punjab CM Health Yojana: पंजाब सरकार का तोहफा, 2300 के अधिक बीमारियों का होगा मुफ्त इलाज
Punjab CM Health Yojana: पंजाब सरकार ने राज्य की जनता की भलाई के लिए स्वास्थ्य…

PM Kisan New Updates: अगर ये 6 काम नहीं किया तो उटक जाएगी पीएम किसान योजना की किस्त, अभी जानें
PM Kisan New Updates: पीएम किसान योजना का लाभ जो किसान ले रहे हैं उनके…

Atal Pension Yojana: सरकार का बड़ा फैसला, अब इन लोगों को भी मिलेगा पेंशन का लाभ
Atal Pension Yojana भारत सरकार की एक योजना है जिसमें बुढ़ापे में आय की सुरक्षा…
योजना का मुख्य फोकस महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर समाज में उनका योगदान बढ़ाने पर है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं जो आमतौर पर सीमित संसाधनों और अवसरों के कारण पीछे रह जाती हैं, इस योजना के तहत उन्हें ज्यादा लाभ मिलेगा।
सुभद्रा योजना के लाभ
- महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए कम ब्याज दर पर ऋण दिया जाता है।
- महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आवश्यक कौशल और प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
- व्यवसाय लगाने और प्रबंधन में तकनीकी मदद मिलती है।
- महिलाएं अपने हुनर का उपयोग कर अपने लिए रोजगार के नए अवसर बना सकती हैं।
सुभद्रा योजना की पात्रता
- योजना के तहत पात्र महिलाओं की उम्र 21 से 60 साल के बीच होना चाहिए।
- गरीब और कमजोर वर्ग की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है।
- योजना का लाभ लेने के लिए उम्मीदवारों की वार्षिक आय 2.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- इस योजना में उड़ीसा राज्य की महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं।
Subhadra Yojana में Online Apply कैसे करें?
- सबसे पहले सुभद्रा योजना पोर्टल subhadra.odisha.gov.in पर जाएं।
- फिर होमपेज पर Apply Now पर क्लिक करें।
- अब दिए फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरें। (नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर और अपना पता)
- फॉर्म भरने के बाद आधार कार्ड, बर्थ सर्टिफिकेट और फोटो तथा डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- इसके बाद एक भरे गए फॉर्म देखकर Submit पर क्लिक करें।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































