पहली महिला सुपरस्टार थीं श्रीदेवी, पार्थिर शरीर पंचतत्व में विलीन

नई दिल्ली। पहली महिला सुपरस्टार पद्मश्री श्रीदेवी पंचतत्व में विलीन हो गईं। उन्हें उनके पति बोनी कपूर ने मुखाग्नि दी। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार मुबई के श्री विलेपार्ले श्मशान भूमि में किया गया। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मंगलवार को दुबई से भारत लाया गया। उन्हें मुकेश अंबानी के चार्टर्ड प्लेन से दुबई से भारत लाया गया।

दुबई में शव को परिवार को सौपने में हो रही देरी की वजह से उन्हें भारत वापस लाने में देरी हो रही थी। दुबई से भारत के मुंबई में श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लाने में कई प्रक्रियाएं होने की वजह उन्हें वापस अपने देश लाने में वक्त लगा। अभिनेत्री के निधन के बाद डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी मौत हाई अटैक आने की वजह से हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी मौत को लेकर कोई भी संदेह नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीदेवी के शरीर में किसी भी प्रकार के जहर का अंश नहीं मिला है।

सुबह ऐसी खबरें थीं कि श्रीदेवी का पार्थिव शरीर करीब दो-तीन बजे तक भारत पहुंच जाएगा। लेकिन श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत पहुँचने में काफी वक्त लगा। श्रीदेवी के पोस्टमार्टम का बाद मौत के कारणों की जांच के लिए कई लैब परीक्षण किए गए थे। बता दें कि दिग्‍गज अभिनेत्री श्रीदेवी का शनिवार रात 11 बजे दुबई में निधन हो गया। 54 वर्षीय अभिनेत्री दुबई में अपने भांजे की शादी में गई थी। हादसे के वक्त उनके पति बोनी कपूर और छोटी बेटी उनके साथ थी।

अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों में राज करने वाली श्रीदेवी ने चार साल की उम्र में बाल कलाकार के रूप में काम करना शुरू किया था। चार साल की उम्र में उन्होंने तमिल फिल्म ‘कंधन करुणई’ में काम किया था। साल 1975 में उन्होंने फिल्म जूली से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा। उसके बाद वो पहली बार सोहवां साल में बॉलीवुड फिल्म में लीड रोल में नजर आईं। इस फिल्म के बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा

आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Feb 10, 2026
Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी

साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jan 30, 2026
Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर

जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…

Jan 29, 2026

बॉलीवुड अभिनेत्रियों में श्रीदेवी पहली अभिनेत्री हैं जिन्होंने अभिनेत्रियों में पहली सुपरस्टार का दर्जा हासिल किया। उन्होंने अपनी शानदार अभिनय से करोड़ों फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई। उन्होंने अपनी फिल्मी करियर में सदमा, चांदनी, मिस्टर इंडिया, नया कदम, नगीना, घर संसार, मकसद, सुल्तान, आग व शोला जैसी कई सुपर हिट फिल्में भी दीं। फिल्मों में काम करने लिए उन्हें एक करोड़ तक ऑफर मिला।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

पहली महिला सुपरस्टार थीं श्रीदेवी, पार्थिर शरीर पंचतत्व में विलीन

Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts