Somvar Vrat Upay: ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से सोमवार का व्रत (Somvar Vrat Upay) करता है और भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा करता है उसके जीवन में कभी भी कष्ट नहीं आते हैं और भगवान शिव तथा मां पार्वती की कृपा हमेशा उनपर बनी रहती है।
हिंदू धर्म में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार का दिन सबसे महत्वपूर्ण बताया गया है। भगवान शिव की पूजा करने के लिए सोमवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि जो भी भक्त सोमवार के दिन व्रत करता है और भगवान भोलेनाथ की पूजा करता है, उनके ऊपर सदैव भगवान भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है।
इसके साथ-साथ यदि कोई अविवाहित लड़की सोमवार का व्रत (Somvar Vrat Upay) करती है तो उसे योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। इन उपाय को करने से जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।

Somvar Vrat Upay: सोमवार व्रत उपाय
भगवान शिव की पूजा
प्रत्येक सोमवार को सुबह स्नान करके भगवान शिव के मंदिर जाना चाहिए और भगवान भोलेनाथ के साथ मां पार्वती की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव और मां पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में कभी भी सुख की कमी नहीं होती।
आर्थिक दिक्कतों को दूर करने के लिए
यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं और आपके पास पैसा नहीं रुकता है तो सोमवार के दिन स्टफिक से बने हुए शिवलिंग की सफेद चंदन से पूजा करना चाहिए। सोमवार को जो भी भक्त शिवलिंग की पूजा करता है उनके ऊपर सदैव महादेव की कृपा बनी रहती है और घर में कभी भी धन का भंडार खाली नहीं होता है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी
घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान
घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई
Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…
आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए
यदि आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी है तो सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ की आराधना करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि सोमवार के दिन सफेद, हरा, पीला वस्त्र धारण करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। सोमवार के दिन प्रातः काल स्नान करके भगवान भोलेनाथ को गंगाजल और अक्षत अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं खत्म होती है।
चंद्र दोष दूर करने के लिए
यदि आपकी कुंडली में चंद्रमा ग्रह कमजोर है तो सोमवार के दिन विशेष तौर पर भगवान शिव की पूजा करना चाहिए। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से चंद्र दोष से संबंधित सभी समस्याएं खत्म हो जाती है और जीवन में पीड़ा दूर होती है।
अस्वीकरण- यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इस विषय पर विशेष जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ से संपर्क करें।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































