Somvar Vastu Tips: सोमवार को किस देवता की पूजा करनी चाहिए?

सोमवार को शिव पूजा कैसे करें?

Somvar Vastu Tips: सोमवार को किस देवता की पूजा करनी चाहिए? सोमवार को शिव पूजा का क्या महत्व है। सोमवार के दिन खासतौर पर भगवान शिव की पूजा की जाती है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने से भगवान शिव का आशीर्वाद सदा बना रहता है।

सोमवार के दिन कई लोग भगवान शिव की पूजा करते हैं और उनके लिए व्रत रखते हैं। इस दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करने से बहुत लाभ होता है। शिवजी को दयालु और कल्याणकारी देवता माना जाता है। भगवान शिव की पूजा करने से जीवन की कई समस्याएं खत्म हो जाती है।

करियर में सफलता प्राप्त होती है और बिगड़े काम बनने लगते हैं। भगवान शिव को देवों के देव महादेव कहा जाता है। इसलिए यदि आप सोमवार को शिवजी की पूजा करते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि सोमवार को शिव पूजा विधि-विधान से करना चाहिए।

सोमवार को भगवान शंकर की पूजा कैसे करें?

सोमवार को सबसे पहले शिवलिंग को पंचामृत से स्नान कराएं। उसके बाद शिवलिंग को चंदन और भभूत अर्पित करें। फिर शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा और शमीपत्र आदि अर्पित करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से ही जीवन में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

सोमवार के दिन रुद्राभिषेक करना भी बहुत ही अच्छा माना जाता है। भगवान शिव का अलग-अलग कार्यों के लिए अलग-अलग तरीकों से रुद्राभिषेक किया जाता है। ऐसा करने से जीवन से संबंधित कई प्रकार की समस्याएं खत्म हो जाती है।

रुद्राभिषेक कैसे करें?

रुद्राभिषेक करने के भी कुछ नियम होते हैं। रुद्राभिषेक करने से जीवन में धन-धान्य की वृद्धि होने के साथ-साथ कई प्रकार के लाभ भी होते हैं। ऐसा माना जाता है कि शिवलिंग के ऊपर घी से रुद्राभिषेक करने से संतान की प्राप्ति होती है।

शिवलिंग पर गंगाजल से रुद्राभिषेक करने से जीवन में दुखों और पापों से मुक्ति मिलती है। सोमवार के दिन शिवलिंग पर गन्ने का रस अर्पित करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और जीवन में पैसों का आगमन होता है।

यदि आप अपने शत्रुओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो शिवलिंग पर सरसों के तेल से रुद्राभिषेक करें। सरसों तेल से रुद्राभिषेक करने से शत्रुओं का भय कम होता है और शत्रु खुद-ब-खुद नष्ट हो जाते हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026
क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है?

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…

Jan 23, 2026

जीवन में यश, मान-सम्मान और ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए शिवलिंग के ऊपर शहद से रुद्राभिषेक करना चाहिए। इसके अलावा यदि आप वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार की समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए जल में केसर मिलाकर सोमवार के दिन शिवलिंग की रुद्राभिषेक करने से लाभ होता है।

ओम् नमः शिवाय का जाप करने से होगा लाभ

सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से बहुत ही लाभ होता है। सोमवार के दिन शंकर भगवान के मंदिर में जाकर दीपदान करना चाहिए। इस दिन भगवान शंकर का मंत्र ओम् नमः शिवाय का 108 बार जाप करने से बहुत लाभ होता है।

यदि आपके ऊपर पितृ दोष है तो उसे दूर करने के लिए सोमवार के दिन कच्चे चावल में काला तिल मिलाकर दान करना चाहिए। ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद देते हैं।

सोमवार के दिन सुबह में भगवान शिव के मंदिर में जाकर रुद्राक्ष अर्पित करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन हमेशा सुखमय व्यतीत होता है।

इसके अलावा सोमवार के दिन सफेद रंग के कपड़े पहनना चाहिए। सोमवार का दिन भगवान शंकर का होता है और ज्योतिष के अनुसार सोमवार को सफेद रंग पहनना शुभ माना जाता है। सफेद रंग के कपड़े पहनकर और चंदन का तिलक लगाकर भगवान शंकर की पूजा करने से हर कार्य में सफलता मिलती है।

ऐसा होता है कि जीवन में कई बार सबकुछ रहने के बाद भी सुख की अनुभूति नहीं होती है। हमेशा किसी ना किसी दुखों से जीवन को दो-चार होना पड़ता है। जीवन में सुख की प्राप्ति के लिए सोमवार के दिन शिवलिंग पर चमेली का फूल अर्पित करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि सोमवार को शिवलिंग पर चमेली का फूल अर्पित करने से जीवन में सुख की प्राप्ति होती है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Somvar Vastu Tips: सोमवार को किस देवता की पूजा करनी चाहिए?

सोमवार को शिव पूजा कैसे करें?
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts