सपने में मोर देखना, जानिए सपने में मोरपंख दिखना सही या गलत?

सपने में मोर दिखना

सपने में मोर देखना: सपने में मोर देखना अच्छा होता है या बुरा? सपने में मोर का पंख दिखने से क्या होता है? कई लोगों के मन में सपनों को लेकर उत्सुकता रहती है। पुराने समय में सपनों का संबंध भविष्य में होने वाली कई घटनाओं से लगाया जाता था। वैसे तो सपना देखना एक सामान्य प्रक्रिया है जो हर व्यक्ति रात में देखता है। विज्ञान सपनों को एक सामान्य प्रक्रिया मानता है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, जीवन में स्वप्न का बहुत अधिक महत्व होता है। कई बार सपने में कुछ चीजों का दिखना शुभ माना जाता है तो वहीं कुछ का दिखना अशुभ। शास्त्रों के अनुसार, व्यक्ति के जीवन में सपने का महत्व भविष्य के लिए कुछ संकेत होते हैं। सपने में व्यक्ति कुछ भी देख सकता है। सपने पर किसी व्यक्ति का कोई नियंत्रण नहीं होता है।

सपने में मोर देखना

सपने में मोर देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सपन में मोर दिखाई देना इस बात का संकेत होता है कि आपके जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है। हालांकि सपने में मोर किस स्थिति में दिखाई दिया है उसका मतलब अलग-अलग हो सकता है। आइए जानते हैं कि सपने में मोर दिखाई दे तो क्या होता है?

नाचता हुआ मोर सपने में देखना – सोने के बाद यदि सपने में नाचता हुआ मोर दिखाई दे यह बहुत ही शुभ माना जाता है। स्वपन्न में नाचता हुआ मोर यह संकेत देता है कि भविष्य में कोई परेशानी होने वाली है। इससे व्यक्ति को समय रहते संभलने का मौका मिल जाता है। यह अलर्ट करता है कि आपपर सबकी निगाहें हैं। आने वाले समय में संभलकर कदम उठाएं। जरा सी गलती से आपको नुकसान हो सकता है।

सपने में मोर दिखना
सपने में मोरपंख दिखाई देने का महत्व

सपने में काला मोर का देखना – भारत में मोर ज्यादातक श्याम रंग का पाया जाता है। सपने में अगर काला रंग का मोर दिखाई दे तो समझ लें कि आने वाले समय में आपके बारे में अफवाहें फैलने वाली है। इसलिए किसी के सामने अपनी बात रखने से पहले सोच लें। किसी से अपनी बात सावधानीपूर्वक शेयर करें।

सफेद मोर सपने में देखना – सफेद मोर दुर्लभ माना जाता है। यह ज्यादातर दिखाई नहीं देता है। सपने में यदि सफेद मोर दिखाई दे तो इसका संकेत होता है कि आपको अपने घमंड पर कंट्रोल करना होगा। दूसरों के सामने खुद को सकारात्मक रूप से पेश करें। नहीं तो ऐसा होगा कि आप अपना पक्ष रखने की कोशिश करें और लोग आपको घमंडी समझ बैठे।

सपने में बैंगनी रंग का मोर दिखना – स्वप्नशास्त्र के अनुसार, बैंगनी रंग का मोर दिखना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि सपने में बैंगनी रंग का मोर दिखना इस बात का संकेत होता है कि आपके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा होने वाली है। बहुत जल्द ही आपको सुख-समृद्धि की प्राप्ति होने वाली है। इसके साथ ही परिवार और कार्यस्थल में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

एक साथ सपने में कई मोर देखना – सपने में अगर एक साथ कई मोर दिखाई दे यह बेहद ही खास होता है। ऐसी मान्यता है कि यह आपके जीवन में होने वाले सुखद बदलाव की ओर संकेत करता है। इसका मतलब है कि आपके जीवन में भाग्योदय होने वाला है और अच्छा समय शुरू होने वाला है। यदि मोर का पंख दिखाई दे तो यह दर्शता है कि आपके जीवन में आध्यात्मिक परिवर्तन होने वाला है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now