सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव, हलचल तेज, सिंगर पर केस दर्ज

सिंगर कनिका कपूर

मुंबई। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना से ग्रसित पायी गई हैं। बताया जा रहा है कि कनिका कपूर 15 मार्च को लंदन से लखनऊ आई थी। भारत आने के बाद सिंगर कनिका कपूर ने डिनर पार्टी दी जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हुए थे। कनिका के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में हहाकार मच गया है।

बताया जा रहा है कि लंदन से लौटी कनिका को पहले हल्का बुखार था। उनपर आरोप है कि उन्होंने अपने इस बात को लोगों से छुपाई। यूपी सरकार ने सिंगर कनिया कपूर पर केस दर्ज का आदेश भी दिया है। सरकार के आदेश के बाद लखनऊ डीएम कनिका कपूर के ऊपर केस दर्ज करवाया। चिट्टिया कलाइयां और बेबी डॉल जैसे हिट गाने देने वाली सिंगर कनिका कपूर को फिलहाल आईसोलेशन में रखा गया है।

बता दें कि कनिका कूपर लगातार दो पार्टीयों में शामिल हुई थीं। पहली पार्टी पूर्व सांसद अकबर अहमद डम्पी के यहां हुई थी। उस पार्टी में कई नेता, बीजेपी के मंत्री और बड़े आईएएस शामिल थे। दूसरी पार्टी  होटल ताज में हुई थी जिसमें एक कैबिनेट मंत्री और कई आईएएस, सेलेब्रेटी और नेता शामिल हुए थे।

खबरों के मुताबिक दोनों पार्टियों में कैटरिंग स्टाफ होटल स्टाफ को हटा कर 500-700 लोग शामिल हुए थे। इस पार्टी में कनिका ने कइयों के साथ सेल्फी ली और हाथ भी मिलाए। पार्टी के बाद तबीयत ठीक न होने पर कनिका ने अपना नार्मल टेस्ट करवाया जिससे पता चला कि वो नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से ग्रसित हैं। कनिका कोरोना वायरस की रिपोर्ट में पॉज़िटिव पाई गई हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का आह्वाहन किया है। पीएम मोदी ने लोगों से अपील की है कि लोग अति आवश्यक होने पर घरों से निकलें। कोरोना की भयानक स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकारें अलर्ट हैं। भारत में अबतक कोरोना वायरस के 258 मामले सामने आ चुके हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव, हलचल तेज, सिंगर पर केस दर्ज

सिंगर कनिका कपूर
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts