मुंबई, एजेंसी। कोरोना के कहर से गुरुवार को दलाल स्ट्रीट पर फिर कोहराम मच गया। विदेशी बाजारों से मिले निराशाजनक संकेतों से बढ़े बिकवाली के भारी दबाव में सेंसेक्स 2,400 अंक से ज्यादा लुढ़ककर 33,250.06 पर आ गया। वहीं, निफ्टी 700 अंक से ज्यादा टूटकर 9,713.65 पर आ गया।
कोरोना के कहर और कच्चे तेल में गिरावट के कारण बने निराशाजनक माहौल में शेयर बाजार में बिकवाली का भारी दबाव बना हुआ था। शेयर बाजार में आई गिरावट और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण डॉलर के मुकाबले रुपया भी कमजोर हुआ।
पूर्वाह्न 11.01 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 2,357.63 अंकों यानी 6.60 फीसदी लुढ़ककर 33,339.77 पर कारोबार कर रहा था, जबकि इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 2,447.34 अंकों की गिरावट के साथ 33,250.06 पर आ गया। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 1,224.90 अंकों की गिरावट के साथ 34,472.50 पर खुला।
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र के मुकाबले 731.90 अंकों यानी सात फीसदी की गिरावट के साथ 9,726.50 पर बना हुआ था जबकि इससे पहले निफ्टी 744.75 अंक टूटकर 9,713.65 पर आ गया। कारोबार के आरंभ में निफ्टी 10,039.95 पर खुला और 10,040.75 तक चढ़ा।
बाजार के जानकारों ने बताया कि कोरोनावायरस का प्रकोप दुनियाभर में गहराने और इससे निपटने के लिए उठाए जा रहे एहतियाती कदमों से बाजार में घबराहट का माहौल बना हुआ है। कोरोना का कहर और अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में गिरावट के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था पर मंदी की आशंका बनी हुई है, जिसके चलते बिकवाली का दबाव बना हुआ है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Adar Poonawalla Net Worth: क्या अदार पूनावाला खरीद सकते हैं RCB? जानिए कितनी है वैक्सीन किंग की कुल संपत्ति
Adar Poonawalla का नाम आईपीएल फ्रेंचाइजी RCB को खरीदने की संभावनाओं से जुड़ रहा है।…

Cibil Score: RBI का नया 15 तारीख वाला नियम, सही समझे तो स्कोर रहेगा 750+, नहीं तो गिरेगा तेजी से
Cibil Score: RBI के 15 तारीख वाले नए नियम से अब हर ग्राहक के लिए…

Post Office PPF Scheme 2025: हर साल ₹50,000 जमा करें और 15 साल बाद मिलेगा इतना रुपया
Post Office PPF Scheme 2025: अगर आप सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं और लंबी अवधि…
डॉलर के मुकाबले रुपया गुरुवार पिछले सत्र से 61 पैसे फिसलकर 74.25 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। रुपया बीते सत्र में मजबूती के साथ 73.64 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। हालांकि बाद में देसी करेंसी में पिछले सत्र के मुकाबले 74.12 रुपये प्रति डॉलर पर कारोबार चल रहा था। बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को विश्वव्यापी महामारी घोषित किया है।
डॉलर के मुकाबले रुपया 61 पैसा हुआ कमजोर
डॉलर के मुकाबले रुपया गुरुवार को 61 पैसे फिसलकर 74.25 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। कोरोनावायरस का प्रकोप दुनियाभर में गहराने के कारण वैश्विक बाजार पर मंदी की आशंकाओं से देसी करेंसी में कमजोरी आई है। रुपया बीते सत्र में मजबूती के साथ 73.64 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था, लेकिन वैश्विक बाजार से मिले संकेतों और कोरोनावायरस को लेकर घरेलू बाजार में घबराहट के कारण रुपये में फिर कमजोरी आई है।
एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट (एनर्जी एवं करेंसी) अनुज गुप्ता की माने तो देसी करेंसी पर फिलहाल दबाव बना हुआ है और इसमें फिर रिकॉर्ड निचला स्तर देखने को मिल सकता है। बता दें कि 11 अक्टूबर 2018 को रुपया डॉलर के मुकाबले 74.47 रुपये प्रति डॉलर तक फिसला था जोकि हाजिर में देसी करेंसी का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































