घर में छिपकली दिखना शुभ या अशुभ, जानें छिपकली दिखने का मतलब

घर में छिपकली दिखना

घर में छिपकली दिखना: अक्सर सभी के घरों में छिपकली दिखता ही है। कई लोग छिपकली देखकर डर जाते हैं। लेकिन घर में छिपकली दिखने के कई शुभ और अशुभ फल भी मिलते हैं। छिपकली को मां लक्ष्मी का प्रतीक भी माना जाता है। कहा जाता है कि जिन घरों में छिपकली होती है वहां पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। आइए जानते हैं घर में छिपकली की दिखना शुभ होता है या अशुभ।

शरीर पर छिपकली गिरना

हिन्दू धर्म में शास्त्रों के अनुसार, छिपकली की किसी विशेष समय पर दिखना इसके शुभ और अशुभ प्रभाव को बताता है। छिपकली के घर में होने, जमीन या शरीर के किसी अंग पर गिरने से भविष्य में होने वाले घटनाओं से गहरा संबंध होता है। छिपकली के बारे में शकुन शास्त्र में बताया गया है कि कैसे छिपकली के दिखने और गिरने के अलग-अलग समय का घटनाओं से गहरा संबंध होता है। इसके साथ-साथ किसी व्यक्ति के शरीर के अलग-अलग अंगों पर छिपकली के गिरने के अलग-अलग शुभ और अशुभ संकेत होते हैं।

रात में छिपकली देखना

कहा जाता है कि यदि छिपकली दिवाली की रात को दिखाई दे तो यह अत्यंत ही शुभ होता है। जिन घरों में दिवाली की रात छिपकली दिख जाए, वह घर आने वाले वर्षों में सभी सुख-सुविधाएँ प्राप्त कर लेती है। छिपकली को बहुत ही शुभ प्राणी माना गया है। यदि घर में छिपकली दिखे तो तुरंत ही मंदिर या फिर घर में रखी भगवान की मूर्ती के पास रखा चावल लेकर उसे दूर से छिपकली पर छिड़क दें। कहा जाता है कि ऐसा करने करने व्यक्ति की मनोकामना पूरी होती है।

छिपकली पर चावल छिड़कना

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026
क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है?

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…

Jan 23, 2026

छिपकली पर चावल छिड़कने से पहले एक बात का खास ध्यान रखें कि चावल छिड़कते वक्त आपकी जो भी मनोकामना है उसे मन ही मन कामना करें और भगवान में प्राथना करते हुए छिपकली पर चावल छिड़क दें। इस तरह से छिपकली पर टोटके करने से घर में धन संबंधी समस्याओं का जल्द ही अंत हो जाता है।

दिवाली के दिन मरी हुई छिपकली अशुभ

दिवाली की रात छिपकली का दिखना शुभ माना जाता है लेकिन यदि जब घर में दिवाली की सफाई की जा रही हो और मरी हुई छिपकली घर से निकले या सामने आ जाए तो यह एक अशुभ संकेत माना जाता है। यदि सफाई करते वक्त आपसे छिपकली या फिर उसका बच्चा मर जाए तो तुरंत ही उसका संस्कार कर दें। इसे मामा लक्ष्मी की नाराजगी से बच जाएंगे और हत्या का पाप भी नहीं लगेगा।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

घर में छिपकली दिखना शुभ या अशुभ, जानें छिपकली दिखने का मतलब

घर में छिपकली दिखना
Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

Related Posts