Highlights:
- टूटी मूर्तियां और फोटो हटा दें
- मुरझाए फूल और अधजले दीये न रखें
- मैले कपड़े और अनावश्यक वस्तुएं हटाएं
Highlights:
- टूटी मूर्तियां और फोटो हटा दें
- मुरझाए फूल और अधजले दीये न रखें
- मैले कपड़े और अनावश्यक वस्तुएं हटाएं
Sawan Vastu Tips: सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति का विशेष समय होता है। इस पूरे महीने को पवित्रता और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में घर का पूजा स्थान यानी पूजाघर भी पूरी तरह से साफ, पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा से भरा होना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार सावन से पहले पूजा घर से कुछ विशेष चीजों को हटा देना जरूरी होता है। इससे न केवल पूजा का प्रभाव बढ़ता है बल्कि घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।
Sawan Vastu Tips
अगर आपके पूजाघर में किसी देवी-देवता की टूटी-फूटी मूर्ति या फोटो रखी है तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए। इससे वास्तु दोष होता है और घर में अशांति का कारण बन सकती है। इसी तरह पूजा में चढ़ाए गए मुरझाए या सूखे फूल भी पूजा स्थान पर नहीं रखने चाहिए। इन्हें रोजाना हटा देना चाहिए। खासकर सावन में इसे जरूर हटा देना चाहिए।
अधजले दीये को साफ रखें
पूजा के दीपक में जमा पुराना तेल, अधजले दीये की रुई या बासी बाती को भी साफ कर देना चाहिए। ये सब निगेटिव एनर्जी को आकर्षित करते हैं और पूजा के प्रभाव को कमजोर करते हैं। अगर पूजा में इस्तेमाल की गई धूप या हवन की राख, अगरबत्ती की जली हुई लकड़ियां या भस्म पूजा घर में जमा हो गई हो तो उसे भी तुरंत साफ करना चाहिए।
साफ-सुथरे कपड़ों का करें इस्तेमाल
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी
घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान
घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई
Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…
अगर पूजाघर में पट, आसन या वस्त्र जैसे कपड़े गंदे और फटे हुए हैं तो उन्हें भी हटा दें। साफ और नए कपड़ों का प्रयोग पूजा स्थल पर करें ताकि पूजास्थल शुद्ध बना रहे। इसके अलावा अनावश्यक पूजन सामग्री जैसे सूखी माला, टूटी घंटी, खाली डिब्बे या पुरानी चीजें पूजा घर में न रखें। ये सब चीजें सकारात्मक ऊर्जा को रोकती हैं।
पूजाघर में स्टोर रूम की तरह इस्तेमाल ना करें
पूजाघर को कभी भी स्टोरेज रूम की तरह इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वहां पर मोबाइल, चाबी, रिमोट, पेपर, किताबें जैसी गैर-पूजन वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए। ये सभी चीजें पूजा घर की शुद्धता को नष्ट कर देती हैं और पूजाघर में मौजूद ऊर्जा को सोख लेती हैं।
सावन की शुरुआत से पहले अगर आप इन चीजों का ध्यान रखेंगे तो आपके घर में आध्यात्मिक ऊर्जा बनी रहेगी और भगवान शिव की कृपा भी प्राप्त होगी।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































