सपने में कबूतर देखना – Sapne me Kabutar Dekhna, जानें इसका मतलब

सपने में कबूतर देखना

सपने में कबूतर देखना एक शुभ संकेत होता है। प्राचीन समय में जब टेलीग्राम या डाकसेवा नहीं होता था तो कबूतर ही संदेश पहुंचाने के काम में आता था। कबूतर के गले में चिट्ठी बांधकर संदेश भेजा जाता था। सपने में कबूतर देखना, सपने में कबूतर का जोड़ा देखना, सपने में सफेद कबूतर देखना इत्यादि का अलग-अलग मतलब होता है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

सपना देखना सभी को अच्छा लगता है। सपने में छिपकली, गिरगिट और सपने में गाय देखना, सपने में साँप देखना, सपने में नाग देखना, सपने में माता दुर्गा को देखना, सपने में त्रिशूल देखना, सपने में काली माता का दर्शन, सपने में सुदर्शन चक्र देखना और ऐसे कई सपने होते हैं जो व्यक्ति को रात में या फिर सुबह में दिखाई देते हैं। सभी सपनों का मतलब अलग-अलग होता है। आज हम जानेंगे कि सपने में कबूतर के आने से क्या मतलब होता है?

1. सपने में कबूतर देखना – Sapne me Kabutar Dekhna

सपने में कबूतर देखना एक शुभ संकेत माना गया है। सपने में कबूतर देखने का मतलब है कि आपको जल्द ही नौकरी, व्यापार और जो भी काम आप करते हैं, उनमें सफलता मिलने वाली है। यदि आपको बहुत समय से प्रयास कर रहे थे और आपको सफलता या लाभ नहीं मिल रहा था तो यह अब खत्म होने वाला है। ऐसा सपना आने पर आपको खुश होना चाहिए। जल्द ही आपके काम में, व्यापार में या नौकरी में आपको सफलता मिलने वाली है।

2. सपने में कबूतर का जोड़ा दिखना

सपने में कबूतर कई बार जोड़े में दिखाई देते हैं। सपने में कबूतर को जोड़ा दिखने का संकेत होता है कि आपको दाम्पत्य जीवन में सबकुछ ठीक होने वाला है। कई बार ऐसा होता है कि पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो जाता है। इसका असर घर के अन्य सदस्यों पर भी पड़ता है। बच्चे, बुजुर्ग सब परेशान रहने लगते हैं। पति-पत्नी के झगड़े या विवाद का घर पर नाकारात्मक असर होता है। ऐसा सपना आने का मतलब होता है कि आपके जीवन में खुशियाँ आने वाली है। पति-पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे होने वाले हैं।

3. सपने में सफेद कबूतर दिखना

सपने में सफेद कबूतर देखना भी एक शुभ संकेत है। सफेद रंग शांति का प्रतीक होता है। सफेद रंग दिखने का मतलब होता है कि आपके जीवन में शांति आने वाली है। सपने में सफेद कबूतर दिखने का अर्थ है कि आपका दुश्मन आपका मित्र बन सकता है। आपका कोई दुश्मन नहीं रहेगा। आपके जीवन में नफरत करने वाले लोग कम होंगे। दुश्मनों के मन में आपके प्रति नफरत की भावना कम होगी। वे धीरे-धीरे आपके करीब आएंगे।

4. सपने में उड़ता हुआ कबूतर दिखना

कई बार हम सपने में पतंग देखते हैं। कई बार चिड़ियाँ भी सपने में उड़ता हुआ दिखाई देता है। इसी तरह सपने में उड़ता हुआ कबूतर देखने का मतलब है कि आपको कोई नुकसान पहुंचाने वाला है। यह सपना अशुभ होता है। यदि सपने में उड़ता हुआ कबूतर दिखे तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। ऐसा सपना आपको आपके साथ भविष्य में होने वाली अशुभ घटना का संकेत पहले ही दे देता है। समय रहते आप खतरों से निपटने के लिए रणनीति बना सकते हैं।

5. सपने में कबूतर की आवाज सुनना

सपने में कबूतर की आवाज सुनना भी एक शुभ संकेत माना जाता है। वैसे तो कबूतर बहुत कम बोलता है। कबूतरों में मेल कबूतर को अक्सर हमलोग बोलते हुए सुनते हैं। सपने में कबूतर की आवाज सुनने का मतलब है कि आपके घर में कोई मेहमान आने वाला है। इसलिए ऐसे सपने आने पर आपको डरने की जरूरत नहीं है। इस तरह का सपना आने पर आपको अपने मेहमान की मेजबानी के लिए पहले से तैयारियों का मौका मिल जाता है।

6. सपने में मरा हुआ कबूतर दिखना

वैसे तो सपने में कोई भी मरा हुआ चीज दिखना अशुभ माना जाता है। लेकिन कई बार सपने में मरे हुए परिजनों के दिखने का अलग मतलब होता है। ऐसे में सपने में मरा हुआ कबूतर देखना एक अशुभ सपना होता है। ऐसा सपना देखने का मतलब है कि आपके घर में या आपके ऊपर कोई मुश्किल आने वाली है। ऐसा सपना यदि दिखा है तो आपको सावधान रहना चाहिए। सपने में मरा हुआ कबूतर दिखने का मतलब है कि आपको मुश्किलों का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।

7. सपने में बहुत सारे कबूतर देखना

अक्सर हम देखते हैं कि कबूतर जोड़े में होते हैं। जब भी वे आसमान में उड़ते हैं तो एक झुंड में उड़ते हैं। सपने में बहुत सारे कबूतर देखना एक शुभ सपना होता है। सपने में बहुत सारे कबूतर देखने का अर्थ है कि आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको अपने दोस्तों का साथ मिलेगा। ऐसा सपना आने का मतलब है कि आपके मित्र जब भी आपको जरूरत होगी, आपका साथ देंगे। मित्रों का साथ मिलने से आपके जीवन में परेशानियाँ दूर होंगी और जीवन में खुशियाँ मिलेगी।

नोट – यह एक सामान्य जानकारी है। हन्ट आई न्यूज दावों की पुष्टि नहीं करता। खबरों के लिए होमपेज पर विजिट करें।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now