सपने में माता दुर्गा का दिखना क्या संकेत देता है?

सपने में माता दुर्गा

दुनिया में लगभग सभी लोगों को सपना आता है। रात के समय अक्सर लोग सपने देखते हैं। लेकिन कुछ भाग्यशाली लोग होते हैं जिन्हें सपने में देवी-देवताओं के दर्शन होते हैं। सपने में माता दुर्गा का दिखना भी कुछ संकेत की ओर इशारा करता है। माता रानी के अलग-अलग रूपों का सपने में दिखने के अलग-अलग महत्व होता है। सपने में माता दुर्गा का दिखना शुभ भी हो सकता है और आने वाले समय के बारे में भी इशारा हो सकता है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

सपने में दुर्गा माँ के दिखने का रहस्य

सपने में माँ दुर्गा का दिखना – यदि सपने में किसी व्यक्ति को माता दुर्गा दिखाई देती हैं तो यह उस व्यक्ति के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार, अगर देवी माँ सपने में लाल वस्त्र में मुस्कुराती हुई दिखाई दे तो यह इस बात का संकेत होता है कि बहुत जल्द ही व्यक्ति के जीवन में कुछ अच्छा या शुभ होने वाला है।

Follow us on Google News
यह भी पढ़ें -   Makar Sankranti के अवसर पर क्यों पतंगबाजी की जाती है? जानें रहस्य

सपने में माता दुर्गा के इस रूप का दिखने से व्यक्ति को किसी भी क्षेत्र में शुभ समाचार मिल सकता है। यदि आप अविवाहित हैं तो जल्द ही शादी हो सकती है। विवाहितों को संतान सुख नहीं मिल रहा है तो यह जल्द मिल सकता है। यदि कोई बेरोजगार है तो उसे जल्द ही कहीं न कहीं रोजगार मिल सकता है।

Follow WhatsApp Channel Follow Now

देवी दुर्गा के अलग-अलग रूपों का सपनों में दिखने का अलग-अलग प्रभाव होता है। यदि माँ दुर्गा सपने में सिंह पर सवार दिखे और सिंह दहाड़ रहा हो तो यह सपना जीवन में आने वाली किसी समस्या की ओर इशारा करता है। ऐसे में हमें सावधान हो जाना चाहिए और समस्या को कम करने या टालने के उपाय के तौर पर देवी माँ दुर्गा की पूजा करना चाहिए। इससे माता की कृपा से आने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

यह भी पढ़ें -   शिवपूजा के लिए बेलपत्र को तोड़ना किस दिन अच्छा होता है? जानिए

सपने में देवी भगवती का दिखना- यदि सपने में देवी भगवती शेर पर सवार दिखाई दे तो यह एक शुभ संकेत होता है। ऐसा सपना आने के बाद जीवन में खराब समय की समाप्ति की शुरुआत होने लगती है। यह इस बात का संकेत होता है कि जल्द ही आपका जीवन बदलने वाला है और आने वाले समय में कुछ शुभ और बेहतर जीवन में होने वाला है।

काले या सफेद वस्त्र में देवी माँ का दिखना – सपने में यदि माँ दुर्गा काले या फिर सफेद वस्त्र में दिखाई दे या फिर माता दु:खी दिखाई दे तो यह अशुभ संकेत होता है। इसका मतलब होता है कि आने वाले समय में जीवन में खराब समय शुरू होने वाला है। ऐसे में माता दुर्गा का स्मरण करना चाहिए और पूजन करना चाहिए ताकि जीवन से खराब समय गुजर जाए।

यह भी पढ़ें -   सपने में लड्डू गोपाल को देखना या मूर्ति देखने का क्या मतलब है?
Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now