अखिल भारतीय संत समिति की बैठक में जुटेंगे देश भर के संत, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे

अखिल भारतीय संत समिति की बैठक

लखनऊ। वेदान्त सत्संग आश्रम, अनौरा कला चिनहट में संस्कृति संसद के आयोजन हेतु गंगा महासभा की एकदिवसीय राष्ट्रीय टोली बैठक में पारित प्रस्ताव में यह निश्चय किया गया कि 2 से 5 नवंबर के मध्य आयोजित संस्कृति संसद के प्रथम दिन देश के प्रत्येक भाग से आए हजारों संतो द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में श्री राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के बलिदानियों के मुक्ति हेतु मोक्ष यज्ञ संपन्न होगा। यह जानकारी गंगा महासभा एवं अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जीतेन्द्रानन्द सरस्वती ने दी।

इस आयोजन की तैयारी के लिए कल इसी स्थल पर अखिल भारतीय संत समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आहूत की गई है जिसमे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष स्वामी रवींद्र पुरी जी भी उपस्थित रहेंगे। कल की बैठक में ही गंगा महासभा की बैठक के सभी प्रस्ताव स्वीकृत किए जायेंगे।

देशभर से पधारे संतों द्वारा 2 नवंबर 2023 को काशी विश्वनाथ मंदिर में महारुद्राभिषेक समेत अन्य याज्ञिक अनुष्ठान संपन्न करेंगे। सभी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के पश्चात पश्चात 100-100 भक्त परिवारों के साथ रामलला का दर्शन करेंगे तथा अन्य संतों को भी प्रेरित करेंगे। अखिल भारतीय संत समिति, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्रीकाशी विद्वत परिषद के सहयोग से संस्कृति संसद का आयोजन गंगा महासभा करती है। हर दो वर्ष के अंतराल पर आयोजित होने वाली यह पांचवी संस्कृति संसद है।

अखिल भारतीय संत समिति की बैठक

राष्ट्रीय टोली बैठक का उद्घाटन गंगा महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. ओमप्रकाश सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जीतेन्द्रानन्द सरस्वती, अखिल भारतीय संत समिति के संयुक्त महामंत्री स्वामी महामंडलेश्वर मनमोहन दास जी राधे राधे बाबा एवं अखिल भारतीय संत समिति,उत्तरप्रदेश अध्यक्ष स्वामी अभयानंद सरस्वती ने दीप प्रज्वलित कर किया।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025
बिहार का पहला ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट

भागलपुर के सुल्तानगंज में बनेगा बिहार का पहला ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, DGCA ने शुरू की साइट क्लियरेंस प्रक्रिया

भागलपुर के सुल्तानगंज में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। DGCA…

Dec 28, 2025

गंगा महासभा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं संस्कृति संसद के संयोजक गोविंद शर्मा ने कहा कि संस्कृति संसद के दूसरे दिन 3 नवंबर को धर्म विमर्श आयोजित होगा जिसमें देशभर के 127 सम्प्रदायों के 400 मंडलेश्वर एवं महामंडलेश्वरों समेत एक हजार संत धर्म विमर्श करेंगे। तीसरे दिन 4 नवंबर को मातृ विमर्श एवं चौथे दिन 5 नवंबर को युवा विमर्श होगा। इसके उपरांत राम मंदिर के लोकार्पण तक सभी संत देशभर में प्रवास कर जनजागरण करेंगे।

इस बैठक में गंगा महासभा के राष्ट्रीय मंत्री विनय तिवारी, प्रो. हरिशंकर कंसाना, नवीन तिवारी, बिहार झारखंड प्रदेश अध्यक्ष धर्मचंद पौद्दार, उत्तर प्रदेश के संयुक्त महामंत्री अजय उपाध्याय, मध्य प्रदेश के प्रदेश मंत्री दयानिधि उपस्थित थे।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

अखिल भारतीय संत समिति की बैठक में जुटेंगे देश भर के संत, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे

अखिल भारतीय संत समिति की बैठक
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts