Highlights:
- Sabih Khan ने Apple में साल 1995 में एंट्री की थी।
- Sabih Khan मीडिया और सोशल प्लेटफॉर्म्स से दूर रहना पसंद करते हैं।
- Sabih खान का जन्म उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुआ था।
Highlights:
- Sabih Khan ने Apple में साल 1995 में एंट्री की थी।
- Sabih Khan मीडिया और सोशल प्लेटफॉर्म्स से दूर रहना पसंद करते हैं।
- Sabih खान का जन्म उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुआ था।
Sabih Khan Net Worth 2025: Apple के नए Chief Operating Officer (COO) Sabih Khan की नेटवर्थ (Net Worth) को लेकर काफी चर्चा हो रही है। भले ही उन्होंने कभी खुद अपनी संपत्ति का आंकड़ा सार्वजनिक न किया हो, लेकिन विशेषज्ञों और रिपोर्ट्स के अनुसार वर्ष 2025 तक उनकी अनुमानित कुल संपत्ति लगभग ₹400 से ₹800 करोड़ के बीच मानी जा रही है।
उनकी आय का मुख्य स्रोत Apple में मिलने वाली बेस सैलरी (Base Salary), बोनस (Bonus) और स्टॉक इक्विटी (Stock Equity) है। एक वरिष्ठ कार्यकारी (Senior Executive) के तौर पर उनकी सालाना सैलरी लगभग $1 मिलियन (₹8 करोड़) बताई जाती है। इसके साथ ही उन्हें प्रदर्शन आधारित बोनस और Restricted Stock Units (RSUs) भी मिलते हैं जो कंपनी के शेयर बढ़ने के साथ उनकी नेटवर्थ को कई गुना बढ़ा देते हैं।
Apple में शुरुआत और करियर की कहानी
Sabih Khan ने Apple में साल 1995 में एंट्री की थी। तब से लेकर अब तक वो कंपनी की ग्लोबल सप्लाई चेन और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े कई बड़े ऑपरेशन्स को संभालते रहे हैं। Apple के पर्यावरण अनुकूल निर्माण और ethical sourcing प्रोजेक्ट्स में भी उनका अहम योगदान रहा है।
शिक्षा और बैकग्राउंड
Sabih खान का जन्म उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुआ था। बाद में वह अमेरिका शिफ्ट हो गए। उन्होंने Tufts University से इकनॉमिक्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री ली। इसके बाद Rensselaer Polytechnic Institute (RPI) से इंजीनियरिंग मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री हासिल की।
सोशल मीडिया पर नहीं करते दिखावा
Sabih Khan मीडिया और सोशल प्लेटफॉर्म्स से दूर रहना पसंद करते हैं। न तो उनका ट्विटर पर कोई प्रोफाइल एक्टिव है और न ही इंस्टाग्राम पर। हालांकि LinkedIn पर उनकी आधिकारिक प्रोफाइल मौजूद है जिससे उनके करियर की सच्ची जानकारी मिलती है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Adar Poonawalla Net Worth: क्या अदार पूनावाला खरीद सकते हैं RCB? जानिए कितनी है वैक्सीन किंग की कुल संपत्ति
Adar Poonawalla का नाम आईपीएल फ्रेंचाइजी RCB को खरीदने की संभावनाओं से जुड़ रहा है।…

Cibil Score: RBI का नया 15 तारीख वाला नियम, सही समझे तो स्कोर रहेगा 750+, नहीं तो गिरेगा तेजी से
Cibil Score: RBI के 15 तारीख वाले नए नियम से अब हर ग्राहक के लिए…

Post Office PPF Scheme 2025: हर साल ₹50,000 जमा करें और 15 साल बाद मिलेगा इतना रुपया
Post Office PPF Scheme 2025: अगर आप सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं और लंबी अवधि…
Apple में वरिष्ठ पदों पर कार्यरत अधिकारियों को RSU यानी Restricted Stock Units दिए जाते हैं। ये शेयर समय के साथ मिलते हैं और Apple जैसी सफल कंपनी में इनकी वैल्यू बहुत तेजी से बढ़ती है। Sabih Khan के पास भी करोड़ों की वैल्यू वाले Apple स्टॉक्स होने की संभावना है।
Sabih Khan की अपॉइंटमेंट का मतलब
उन्हें COO बनाए जाने का मतलब है कि Apple अब अपनी सप्लाई चेन, ग्रीन टेक्नोलॉजी और ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग में और निवेश करेगा। उनकी यह पदोन्नति उनके समर्पण और वर्षों के काम की एक स्वाभाविक स्वीकृति मानी जा रही है।
Apple SEO Tim Cook Net Worth
एप्पल के सीईओ टिम कुक की आमदनी में 2024 के दौरान ज़बरदस्त उछाल दर्ज किया गया। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, इस साल उनकी कुल सैलरी बढ़कर 74.6 मिलियन डॉलर (लगभग ₹643 करोड़) हो गई। हर महीने वह करीब ₹54 करोड़ कमा रहे हैं। जबकि 2023 में उनकी कमाई 3.2 मिलियन डॉलर (लगभग ₹544 करोड़) थी।महज एक साल में उन्होंने ₹100 करोड़ से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की है।
कुक की कमाई का बड़ा हिस्सा एप्पल के स्टॉक्स से आता है जो कंपनी के प्रदर्शन के साथ सीधे जुड़ा होता है। जब एप्पल का रेवेन्यू और शेयर वैल्यू बढ़ती है तो कुक की आय में भी उसी अनुपात में जबरदस्त बढ़ोतरी होती है। फोर्ब्स की मार्च 2025 की रिपोर्ट बताती है कि अब उनकी कुल संपत्ति 2.4 बिलियन डॉलर यानी लगभग ₹20,000 करोड़ तक पहुंच गई है जो उन्हें दुनिया के सबसे अमीर टेक लीडर्स की कतार में और ऊपर ले जाती है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।
































