गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान घाट की छत गिरी, 23 की मौत की पुष्टि

गाजियाबाद श्मशान

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मुरादनगर में एक श्मशान घाट की छत गिर गई। सूचना के अनुसार इस घटना में 23 लोगों की मरने की बात की जा रही है। जिला प्रशासन की तरफ से इस बात की पुष्टि की गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

15 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई की हालत गंभीर है। हादसे की रिपोर्ट सीएम योगी ने मांगी है। बताया जा रहा है कि मृतक में ज्यादातर लोग मुरादनगर के रहने वाले हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इस बीच यह बात भी सामने आ रही है कि छत चार महीने पहले बनी थी और उसमें इस्तेमाल हुए मेटेरियल की क्वालिटी खराब थी।

खबरों के मुताबिक, गाजियाबाद के दयानंद कॉलोनी निवासी दयाराम की मौत बीमारी के चलते रात में हो गई थी। दयाराम के अंतिम संस्कार में 100 से ज्यादा लोग शामिल होने गए थे। पुजारी के कहने पर सभी लोग श्मशान घाट के परिसर में बने भवन में खड़े होकर आत्मा की शांति के लिए पाठ कर रहे थे।

जमीन धंसने हुई दुर्घटना

इसी दौरान छत के एक हिस्से की जमीन धंस गयी। जिसके कारण दीवार नीचे बैठ गई और छत का लिंटर गिर गया। घटना के वक्त कुछ लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई है और मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम कर रही है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान

घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद जिले में हुई इस घटना के बाद इसका संज्ञान लिया और कहा, ‘मैंने जिला अधिकारियों को राहत अभियान चलाने और घटना की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। घटना से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।’

घटना में घायल हुए लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है। मुरादनगर में जिस जगह पर यह घटना हुई है, वहां सुबह 3 बजे से ही बारिश हो रही थी।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान घाट की छत गिरी, 23 की मौत की पुष्टि

गाजियाबाद श्मशान
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts