रोमांटिक मूवी के बाद एक्शन फिल्म में दिखेंगे कार्तिक आर्यन

रोमांटिक मूवी

मुंबई। कई रोमांटिक मूवी करने के बाद अभिनेता कार्तिक आर्यन फिल्मकार ओम राउत के निर्देशन में बनने वाली अगली थ्री डी एक्शन फिल्म में अभिनय करेंगे। कार्तिक कई हिट रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं और अपनी अगली फिल्म में एक्शन दृश्य करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज करेगी।

अभिनेता कार्तिक ने कहा कि कुछ समय से मैं विशुद्ध एक्शन फिल्म करना चाहता था और भूषण सर इस बारे में जानते थे। मैंने हाल में ‘तान्हाजी’ देखी… और मैं न सिर्फ इसके बेहतरीन दृश्यों बल्कि इसके संवाद का भी कायल हो गया। बता दें कि अभिनेता कार्तिक आर्यन ने कई रोमांटिक मूवी में काम किया है और दर्शकों ने उनकी मूवी को पसंद भी किया।

फिल्म के निर्माताओं की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, फिल्म के नाम की अभी घोषणा नहीं हुई है और इसकी शूटिंग भारत एवं विदेशों में होगी। फिल्म के अन्य किरदारों पर भी फैसला होना बाकी है। भूषण ने कहा कि ओम ने जो पटकथा लिखी है इसमें कार्तिक पूरी तरह से सही बैठते हैं। उन्होंने कहा कि यह सिनेमा के प्रति ओम का नजरिया और जुनून है, जिसे मैंने ‘तान्हाजी’ में देखा… इसके कारण ही मैं उन्हें अगली फिल्म में लेना चाहता था।

टी-सीरीज की इस तरह की यह पहली फिल्म होगी, जिसमें इतने जोरदार एक्शन दृश्य होंगे। आपको बता दें कि तान्हाजी ने अब तक करीब 263 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 10 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म की रफ्तार करीब महीने भर बाद भी थमने का नाम नहीं ले रही है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा

आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Feb 10, 2026
Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी

साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jan 30, 2026
Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर

जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…

Jan 29, 2026

कार्तिक आर्यन की बात करें तो पिछले साल वह लुका छिपी और पति पत्नी और वो जैसी फिल्मों में नजर आए थे। दोनों ही फिल्मे दर्शकों द्वारा पसंद की गई थी। कार्तिक आर्यन  इन दिनों इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म लव आज कल के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में सारा अली खान भी मुख्य किरदार में हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई। इसके अलावा कार्तिक के खाते में भूल भुलैया 2 में भी नजर आने वाले हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

रोमांटिक मूवी के बाद एक्शन फिल्म में दिखेंगे कार्तिक आर्यन

रोमांटिक मूवी
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts