लॉकडाउन- बिहार के ऑरेंज और ग्रीन जोन के जिलों में राहत, देखें अपना जिला

लॉकडाउन

पटना। 3 मई को लॉकडाउन का दूसरा चरण समाप्त होने वाला है। केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया है। लेकिन इसके साथ-साथ देश में ऑरेंज जोन और ग्रीन जोन में शामिल जिलों में लोगों को राहत दी है। हालांकि इस दौरान रेड जोन में पड़ने वालें क्षेत्रों में सख्ती जारी रहेगी।

बिहार सरकार ने केंद्र सरकार के निर्देशानुसार रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन के जिलों में नियम तय कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार के 5 जिले रेड जोन में हैं। जबकि 20 जिले ऑरेंज और 13 जिले ग्रीन जोन में हैं।

बिहार के इन जिलों में नहीं मिलेगी कोई छूट

बिहार के पांच जिले जो रेड जोन में आते हैं, वहां के निवासियों को कोई छूट नहीं मिलेगी। इस क्षेत्र में केवल आवश्यक वस्तुओं की बिक्री की ही अनुमति है। रेड जोन में पड़ने वाले जिलों में पहले की ही तरह सख्ती लागू रहेगी। बिहार का मुंगेर जिला, पटना जिला, रोहतास, बक्सर और गया जिला रेड जोन में शामिल है।

ऑरेंज जोन के जिलों में मिलेगी कुछ छूट

बिहार के नालंदा, सीवान, कैमूर, नवादा, लखीसराय, बांका, गोपालगंज, मधुबनी, भोजपुर, बेगूसराय, वैशाली, दरभंगा, जहानाबाद, औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण, भागलपुर, अरवल, सारण, मधेपुरा और पूर्णिया जिले में कुछ छूट मिलेगी। यहां पर नाई की दुकान, सैलून इत्यादि खुले रहेंगें। ई-कॉमर्स कंपनियाँ ऑनलाइन सामान की डिलिवरी कर सकेंगे। बेसिक जीवन के आवश्यक सभी वस्तुओं के दुकान खुलेंगे।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

बिहार के जिले जो ग्रीन जोन में हैं

बिहार 13 जिले पूर्ण रूप से अभी ग्रीन जोन में है। इनमें शेखपुरा, अररिया, जमुई, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, समस्तीपुर, सहरसा, सीतामढ़ी और सुपौल जिले ग्रीन जोन में शामिल हैं।

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन की अवधि 17 मई तक बढ़ा दिया है। इसके साथ ही ऑरेंज और ग्रीन चिन्हित क्षेत्रों के लिए कुछ दिशानिर्देश के साथ सामान्य जनजीवन की अनुमति दी गई है। हालांकि यह अनुमति भी कुछ हद तक सीमित रहेगी। सरकार के आदेशों का पालन यहां पर भी लोगों का करना होगा, ताकि ग्रीन जोन के जिले ऑरेंज या रेड जोन में न बदले।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

लॉकडाउन- बिहार के ऑरेंज और ग्रीन जोन के जिलों में राहत, देखें अपना जिला

लॉकडाउन
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts