तिब्बत पर शिकंजा कसने की तैयारी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दिया आदेश

तिब्बत पर शिकंजा

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच हुए गलवान विवाद के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने तिब्बत पर शिकंजा कसने के लिए बड़ा आदेश दिया है। तिब्बत पर शिकंजा कसने के लिए पांच साल बाद हुई बैठक में शी जिनपिंग ने सीमा पर सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक में शी ने कहा कि तिब्बत सीमा पर सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता में होनी चाहिए। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पार्टी, सरकार और सैन्य नेतृत्व को सीमा सुरक्षा को मजबूत करने और सुरक्षा सुनिश्चत करने को कहा। इसके साथ-साथ भारत के साथ लगती सीमा वाले क्षेत्रों में सुरक्षा, शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

तिब्बत पर चीन ने 1950 में किया था कब्जा

हाल के दिनों में हुई झरपों और विवाद में सीमा पर मुंह की खाने के बाद चीन अपनी सीमा की सुरक्षा को लेकर चिंतित है और इसको लेकर चीन के राष्ट्रपति के अंदर चिंता और बेचैनी है।

बता दें कि तिब्बत पर चीन ने 1950 में कब्जा कर लिया था। चीन और भारत की सीमा का ज्यादातर हिस्सा तिब्बत से जुड़ा होने के कारण चीन की चिंता बढ़ी है। हालांकि इतिहास पर नजर डालें तो चीन ही हमेशा सीमा पर विवाद बढ़ाने का कार्य करता है। गलवान के पहले डोकलाम में भी चीन इस तरह का विवाद कर चुका है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

गलवान विवाद के बाच तिब्बत पर चीन की बैठक

गलवान विवाद के बाद पहली बार तिब्बत को लेकर चीन में इतनी बड़ी बैठक हुई है। इससे पहले तिब्बत पर 2015 में बैठक हुई थी। चीन में तिब्बत पर आयोजित सातवें केंद्रीय सेमिनार में शी जिनपिंग ने इसपर चिंता व्यक्त किया। शीन ने लोगों को जागरूक करने का आदेश देते हुए कहा कि क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने के लिए अलगाववाद के खिलाफ अभेद्य किले का निर्माण करें।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

तिब्बत पर शिकंजा कसने की तैयारी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दिया आदेश

तिब्बत पर शिकंजा
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts