पीएम मोदी का गुजरात दौरा, द्वारकाधीश मंदिर में की पूजा, गिनाए जीएसटी के फायदे

pm-modis-visit-to-gujarat-worship-of-dwarkadhish-temple-benefits-of-gst

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। गुजरात दौरे की शुरूआत पीएम मोदी ने वहां स्थित द्वारकाधीश मंदिर से की। उन्होंने द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। पीएम मोदी के देखने के लिए मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी पहुंचे।

पीएम मोदी 2014 में देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने जन्मस्थान वडनगर भी जाएंगे। पीएम मोदी ने जीएसटी की हो रही आलोचना का जवाब देते हुए कहा कि सरकार ने जीएसटी में कई अहम बदलाव किये हैं। उन्होंने कहा कि हमने पहले भी कहा था कि जीएसटी लागू करने के बाद पहले तीन महीने इसका अध्ययन करेंगे। फिर जो खामियां होगी उसे दूर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ऐसे में तीन महीने में जो जानकारियां सामने आई उसके बाद हमने जीएसटी में कई बदलाव किये। 3 महीने में जी भी जानकारियां सामने आई उसके आधार पर वित्त मंत्री अरुण जेलटी ने कई अहम फैसले लिए।

अपने दौरे में पीएम मोदी कांग्रेस को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने नैशनल हाइवे का नेटवर्क ऐसे बनाने की योजना बनाई है जिससे आर्थिक गतिविधियों को ताकत मिले। माधव भाई सोलंकी मुख्यमंत्री थे, तब अखबार में एक तस्वीर छपी थी। जामनगर में एक पानी की टंकी उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री आए थे। हम बस ऐसा विकास नहीं करना चाहते हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

अपने गुजरात दौरे के दौरान पीएम मोदी कई परियोजनाओं की भी आधारशिला रखेंगे। उनमें राष्ट्रीय राजमार्ग-51 के 116.24 किलोमीटर लंबे पोरबंदर-द्वारका खंड को चार लेन बनाना, 370 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग-51 के 93.56 किलोमीटर लंबे गडू-पोरबंदर खंड को 2/4 लेन का बनाना और 2893 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग-47 एवं राष्ट्रीय राजमार्ग-27 के 201.31 किलोमीटर लम्‍बे अहमदाबाद-राजकोट खंड को छह लेन का बनाना शामिल है।

इसके अलावा पीएम मोदी गुजरात में सुरेंद्रनगर के जोरावरनगर में एवं रतनपुर में अत्याधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग संयंत्र तथा पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन भी राज्य को समर्पित करेंगे। उसके पीएम गांधीनगर रवाना होंगे वहां पर आईआईटी-गांधीनगर की नयी इमारत का उद्घाटन भी करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान की शुरुआत भी करेंगे।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

पीएम मोदी का गुजरात दौरा, द्वारकाधीश मंदिर में की पूजा, गिनाए जीएसटी के फायदे

pm-modis-visit-to-gujarat-worship-of-dwarkadhish-temple-benefits-of-gst
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts