‘मन की बात’ में बोले पीएम, दिमाग से भी जानी चाहिए लाल बत्ती

                         “1 मई का दिन का एक और महत्व है। दुनिया के कई भागों में उसे ‘श्रमिक दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है और जब ‘श्रमिक दिवस’ की बात आती है, लेवर की चर्चा होती है तो मुझे बाबा साहब अंबेडकर की याद आती है। आज श्रमिकों को जो सहुलियतें मिली हैं, जो आदर मिला है, उसके लिये हम बाबा साहब के आभारी हैं”

नई दिल्ली। मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को संबोधित किया। मन की बात का यह 31 वां संस्करण है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि लाल बत्ती को लोगों को अपने दिमाग से भी निकाल देना चाहिए। अपने कार्यक्रम के जरिए उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि देश से वीआईपी संस्कृति को बदलकर ईपीआई (हर व्यक्ति महत्वपूर्ण) संस्कृति कर दिया जाय।

पीएम मोदी ने कहा कि ‘हमारे देश में वीआईपी संस्कृति के लिए एक प्रकार की नफरत है, लेकिन जब सरकार ने गाड़ियों से लाल बत्ती हटाने का फैसला किया तब मैंने महसूस किया कि यह नफरत कितनी भीतर तक घुसी है। बता दें कि मन की बात में पीएम मोदी आम लोगों से जुड़े मुद्दे उठाते हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने गुजरात और महाराष्ट्र के लोगों को इन दोनों राज्यों की स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। दोनों राज्यों का स्थापना दिवस एक मई को मनाया जाता है।

दोनों राज्यों को शुभकामना देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘मैं गुजरात और महाराष्ट्र के नागरिकों को बधाई देता हूं। दोनों राज्यों ने लगातार प्रगति की ऊंचाइयों पर पहुंचने का प्रयास किया है और देश के विकास में योगदान दिया है। दोनों राज्यों में कई महान लोगों का जन्म हुआ है, जो हमें निरतंर प्रेरित करते हैं।’ लाल बत्ती पर अपनी बात रखते हुए पीएम ने कहा कि यह लाल बत्ती वीआईपी संस्कृति की सूचक बन गई है। जो हमारे दिमाग में भीतर तक घुसी है। इसे हटाना हमारी प्रणाली का एक हिस्सा भर है। इसे सफल बनाने के लिए इस संस्कृति को अपने दिमाग से हटाने का प्रयास करना होगा। 

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

पीएम मोदी ने श्रमिक दिवस पर बोलते हुए कहा कि 1 मई का दिन का एक और महत्व है। दुनिया के कई भागों में उसे ‘श्रमिक दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है और जब ‘श्रमिक दिवस’ की बात आती है, लेवर की चर्चा होती है तो मुझे बाबा साहब अंबेडकर की याद आती है। बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि आज श्रमिकों को जो सहुलियतें मिली हैं, जो आदर मिला है, उसके लिये हम बाबा साहब के आभारी हैं। श्रमिकों के कल्याण के लिये उन्होंने अविस्मरणीय योगदान दिया है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

‘मन की बात’ में बोले पीएम, दिमाग से भी जानी चाहिए लाल बत्ती

Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts