लखनऊ। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चन्द्रमोहन ने शुक्रवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सपा ऐर बसपा पर जमकर वार किया। प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चन्द्रमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृतव में सत्ता संभालने के बाद भाजपा सरकार किस तरह गरीब कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है उसकी मिसाल प्रधानमंत्री आवास योजना से स्पष्ट हो जाती है। सपा सरकार ने तो गरीबों को छत मुहैया कराने वाली महत्वपूर्ण योजना से मुंह मोड़ लिया था। गरीबों के नाम पर सपा और बसपा ने केवल घड़ियालू आंसू बहाए और उनके नेताओं ने गरीब कल्याण के बजट से अपनी तिजोरियां भरीं।
प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से योजनओं को गरीबों की चैखट तक पहुंचाया गया है। यही वजह है कि पिछले साल मार्च में सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीबों को आवास मुहैया कराने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान शुरू किया और इसका असर देखने को भी मिल रहा है। सवा साल के समय में यूपी में रिकार्ड आठ लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास बनकर तैयार हुए हैं।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 जुलाई को लखनऊ के इन्दिरागांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास की सफलता से रूबरू होंगें। शहरी इलाके में प्रधानमंत्री आवास योजना की गति और तेज करने के लिए प्रदेश सरकार ने मुफ्त में जमींन मुहैया कराने का सराहनीय निर्णय लिया है। शहरी इलाकों में जमींन काफी महंगी होने के कारण प्रधानमंत्री आवास निर्माण गति नहीं पकड़ पा रहा था।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद
कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने
Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…
गरीबों के आवास के लिए मुफ्त जमींन देने का सरकार का निर्णय अभूतपूर्व है। इसके आलावा प्रधानमंत्री आवास के निर्माण में प्री-कास्ट तकनीकि का उपयोग करके काफी कम समय में निर्माण कार्य पूरा किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति पर नजर रखे हुए है। गरीबों का कल्याण ही ”सबका साथ-सबका विकास” नारे का मूल हैं।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































