जीवन में तरक्की के लिए हर मनुष्य हमेशा प्रयास करता रहता है। कहते हैं कि सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाने से व्यक्ति की जिंदगी में तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं। लेकिन सात घोड़ों की तस्वीर लगाते वक्त लोग कुछ गलतियां कर देते हैं। इससे लोगों को फायदा होने की जगह नुकसान हो जाता है। गलत तरीके से सात घोड़ों की तस्वीर लगाने से फायदा होने की जगह नुकसान होने की संभावना अधिक रहती है।
सात घोड़ों की तस्वीर आपको हर घर में अमूमन मिल जाती है। ऐसे में इस बात का ख्याल रखना बहुत आवश्यक हो जाता है कि घोड़ों की इन तस्वीरों को कैसे लगाना चाहिए और किस दिशा में लगाना चाहिए। आइए जानते हैं कि किन घोड़ों की तस्वीर घर में लगानी चाहिए और किन तस्वीरों को हमेशा अपने घर से दूर रखना चाहिए? पढ़ें- Vastu Tips: अपने घर में इस तरह रखें लाफिंग बुद्धा की मूर्ति, परिवार रहेगा खुशहाल
भूलकर भी ना लगाएं सात घोड़ों की ऐसी तस्वीर
1. घर में घोड़ों की तस्वीर लगाने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि घोड़े हमेशा सफेद रंग का ही होना चाहिए।
2. रथ को खींचते हुए घोड़ों की तस्वीर घर में नहीं लगाना चाहिए। ऐसी तस्वीर घर में लगाना शुभ माना जाता है।
3. कभी भी अपने घर में दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए जो किसी युद्ध में शामिल हो। इस तस्वीर को घर में लगाने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
4. घर में कभी भी अकेले घोड़े की तस्वीर ना लगाएं। ऐसा माना जाता है कि अकेले घोड़े की तस्वीर लगाने से घर में आर्थिक हानि होने की संभावना रहती है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी
घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान
घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई
Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…
5. आक्रोशित नजर आने वाले घोड़ों की तस्वीर भी घर में नहीं लगानी चाहिए। ऐसी तस्वीर लगाने से घर में हमेशा कलह का माहौल बना रहता है।
6. घोड़ों की तस्वीर यदि कहीं से ही टूटी-फूटी या धुंधली हो तो उसे भी घर में नहीं लगाना चाहिए।
7. इस तस्वीर में घोड़े अलग-अलग दिशाओं में दौड़ते हुए दिखाई देते हो, ऐसी तस्वीर को अपने घर में नहीं लगाना चाहिए। घर में इस तरह की तस्वीर लगाने से घर के सदस्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और घर बिखर जाता है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































