Pakistan in Punjab! केंद्र सरकार ने सेना और बीएसएफ को जारी किया रेड अलर्ट

Pakistan in Punjab

नई दिल्ली। पाकिस्तान (Pakistan in Punjab) द्वारा चीन निर्मित ड्रोन के जरिए भारत में खालिस्तान समर्थक के पास हथियार भेजा जा रहा है। घटना के बाद केंद्र सरकार ने सेना और बीएसएफ को रेड अलर्ट जारी किया है। केंद्र सरकार ने सेना और बीएसएफ को सीमा और एलओसी पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया है। बीएसएफ अधिकारी के मुताबिक, सरकार ने पाकिस्तान (Pakistan in Punjab) से लगती अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर किसी भी ड्रोन को देखते ही मार गिराने का आदेश दिया है।

ड्रोन के जरिए भारत में आतंक समर्थक ग्रुप को हथियार भेजे जाने की घटना को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। पाकिस्तान के इस हिमाकत के बाद केंद्र सरकार ने सुरक्षाबलों को निर्देश जारी किया गया है कि बॉर्डर पर किसी भी घुसपैठ की घटना पर कड़ी नजर रखें। इससे पहले भी पंजाब के तरन-तारन जिले से 4 खालिस्तानी आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तार आतंकियों के पास भारी मात्रा में एके-47 सहित अन्य हथियार बरामद किया गया था। जांच में पाया गया था कि इन सभी हथियारों को ड्रोन की मदद से सीमा पार से भेजा गया था। वहीं पंजाब पुलिस के मुताबिक, अब भारतीय सीमा में ड्रोन 7 बात घुसपैठ कर चुका है।

केंद्र सरकार से आदेश मिलते ही सेना ने कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ और राजौरी के सीमावर्ती इलाकों में पैट्रोलिंग बढ़ा दी है। सीमा पार से किसी भी प्रकार के घुसपैठ की संभावना के देखते हुए किसी भी प्रकार का ड्रोन दिखने पर सीधा गोली मारने का आदेश जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण पश्चिमी कमान के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल आलोक सिंह ने कहा कि फिलहाल चिंता करने की कोई बात नहीं है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस मामले में दखल देने की मांग की थी। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान अन्य तरीकों के जरिए इलाके में अशांति फैलाने की कोशिश में है। हालांकि पाकिस्तान द्वारा अभी तक की गई सभी कोशिशें नाकाम ही रही हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Pakistan in Punjab! केंद्र सरकार ने सेना और बीएसएफ को जारी किया रेड अलर्ट

Pakistan in Punjab
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts