औरंगाबाद में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 7, मुंगेर में 92 लोग संक्रमित

औरंगाबाद में कोरोना

पटना। औरंगाबाद में कोरोना वायरस की दस्तक के बाद कोरोना की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले जिले में 2 कोरोना वायरस मरीज पॉजिटिव पाया गया था जो अब बढ़कर सात हो चुकी है। अब औरंगाबाद जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या 7 हो चुकी है।

जिला प्रशासन की ओर से जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। खबरों के मुताबिक, 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज पवई देव प्रखंड के हैं जो राज्य के बाहर से बिहार आए थे। 2 मरीज जम्होर प्रखंड से हैं।

जिले में कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए संबंधित जोन के लिए रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। यह टीम कोरोना मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों की चिन्हित करेगी और संक्रमितों की सूची तैयार करेगी। जिले के प्रभावित सभी घरों, सार्वजनिक संस्थानों और दुकान एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की पहचान कर इसकी सूची बनाई जा रही है।

बिहार में कुल मरीजों की संख्या बुधवार को बढ़कर 378 तक पहुंच गई है। बक्सर में कोरोना के 12 नए मरीज मिले। इससे पहले बिहार में मंगलवार को 20 कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई थी। बिहार में 13 जिले रेड जोन में शामिल हो गए हैं। जिन जिलों को नजदीक समय में राहत की उम्मीद कम उनमें बेगूसराय, भागलपुर, गया, बक्सर, गोपालगंज, कैमूर, मुंगेर, पटना, नालंदा, रोहतास, नवादा, सारण और सीवान जिले शामिल हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

बिहार के मुंगेर में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 92 तक पहुंच चुकी है। बिहार के तीन नए जिलों में कोरोना वायरस ने प्रवेश कर लिया है। इनमें शेखपुरा, सीतामढ़ी और अररिया शामिल है। पहले बिहार में कुल 22 जिले संक्रमण की चपेट में थे जो अब बढ़कर 28 हो गए हैं। मुंगेर के बाद सबसे प्रभावित जिला सीवान है और अब इसमें बक्सर भी शामिल हो गया है। सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लोगों से अपील की है कि संक्रमित लोग अपनी ट्रैवल हिस्ट्री के बारे में सही जानकारी दें।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

औरंगाबाद में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 7, मुंगेर में 92 लोग संक्रमित

औरंगाबाद में कोरोना
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts