कोरोना का नया वेरिएंट बना काल, दुनिया के कई देशों में फैला, जानें सबकुछ

कोरोना का नया वेरिएंट

कोरोना महामारी से अभी दुनिया पूरी तरह मुक्त नहीं हो पाई है। ऐसे में कोरोना के नए-नए वेरिएंट लोगों की मुसीबतों को और बढ़ा रहा है। एक के बाद एक कोरोना की लहरों से जूझ रही दुनिया के लिए एक और चिंता वाली खबर है। भारत में भी कोरोना वायरस के नए मामले 30 से 40 हजार के बीच आ रहे हैं। अब दुनिया में कोरोना का नया वेरिएंट सामने आया है।

अब कोरोना का एक और नया वेरिएंट SARS-CoV-2 मिला है। यह वेरिएंट सबसे पहले साउथ अफ्रीका और फिर कई दूसरे देशों में पाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, यह ज्यादा संक्रामक है और वैक्सीन के असर से बचा रहता है। साउथ अफ्रीका के नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर कम्युनिकेबल डिजीज (NICD) और क्वाजुलु-नेटाल रिसर्च इनोवेशन एंड सीक्वेंसिंग प्लेटफॉर्म (KRISP) के वैज्ञानिकों के अनुसार, इस वेरिएंट का पता मई में देश में पहली बार पता चला। वेरिएंट को C.1.2 नाम दिया गया है।

13 अगस्त तक यह वेरिएंट चीन, रिपब्लिक ऑफ दि कांगो, मॉरीशस, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पुर्तगाल और स्विट्जरलैंड को अपनी गिरफ्त में ले चुका है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह वायरस वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट कैटेगरी का है। WHO के मुताबिक वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट कोरोना के ऐसे वैरिएंट हैं जो वायरस के ट्रांसमिशन, गंभीर लक्षणों, इम्यूनिटी को चकमा देने, डायग्नोसिस से बचने की क्षमता को प्रदर्शित करते हैं।

एक स्टडी में में बताया गया है कि C.1.2 इससे पहले मिले C.1 के मुकाबले काफी हद तक म्यूटेट हो चुका है। C.1 को ही दक्षिण अफ्रीका में कोरोना की पहली लहर के लिए जिम्मेदार माना जाता है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

रिसर्चर्स ने पाया है कि नए वैरिएंट में दुनिया भर में मिले वैरिएंट ऑफ कंसर्न और वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट से ज्यादा म्यूटेट हुआ है। स्टडी में खुलासा हुआ है कि साउथ अफ्रीका में हर महीने C.1.2 जीनोम की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है। इसकी संख्या मई में 0.2% से बढ़कर जून में 1.6 % और फिर जुलाई में 2 % हो गई।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

कोरोना का नया वेरिएंट बना काल, दुनिया के कई देशों में फैला, जानें सबकुछ

कोरोना का नया वेरिएंट
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts