फिर से सताने लगा कोरोना संक्रमण का डर, लगातार बढ़ रहे नए कोरोना केस

कोरोना संक्रमण केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यह बेहद ही चिंताजनक स्थिति है। शुक्रवार को देश में 23,000 से ज्यादा नए मामले कोरोना संक्रमण के आए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में भारत में 23 हजार 285 नए कोरोना केस सामने आए।

भारत में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 11,30,8846 हो चुकी है। हाल के दो दिनों से लगातार नए मामलों में तेजी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटों में 8011 केस की बढ़ोतरी के साथ देशभर में एक्टिव मरीजों की संख्या 1,97,237 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 117 लोगों की मौत हुई है। वहीं 15,157 मरीज ठीक हुए हैं। देशभर में कोरोना से कुल स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 1,09,53,303 है। 1,58,306 मरीजों की इस वायरस से दुखद मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में हालात चिंताजनक

बता दें कि देश में कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। राज्य में महामारी ने फिर से अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। रोजाना नए कोरोना केस में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने महाराष्ट्र की स्थिति को ज्यादा चिंताजनक बताया है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मंत्रालय के मुताबिक, महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने कहा कि हम ऐसे हालात में पहुंच रहे हैं, जहां कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए फिर से कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने लगातार महाराष्ट्र में बढ़ रहे कोरोना केस पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि इसे हल्के में ना लें। यह अनपेक्षित रूप से आ सकता है। अगर हमें संक्रमण से मुक्त रहना है तो कोविड-19 के संदर्भ में उचित तौर-तरीका, रोकथाम रणनीति को अपनाने की जरूरत है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

फिर से सताने लगा कोरोना संक्रमण का डर, लगातार बढ़ रहे नए कोरोना केस

कोरोना संक्रमण केस
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts