नेपाल में बढ़ते कोरोना वायरस से भारत-नेपाल सीमा किया गया सील

नेपाल में कोरोना वायरस

नई दिल्ली। भारत का पड़ोसी देश नेपाल में भी कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है। नेपाल ने देश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा को सील कर दिया है और भारतीय सीमा से सटे कपिलवस्तु जनपद में कर्फ्यू लगा दिया है। कपिलवस्तु में कोरोना से 21 लोग संक्रमित हैं।

नेपाल ने भारत-नेपाल सीमा को 31 मई तक के लिए सील कर दिया है। नेपाल सरकार के इस फैसले के बाद भारत के सिद्धार्थनगर में नेपाल के क्वारंटाइन हुए लोगों की स्वदेश वापसी में अब वक्त लग सकता है। नेपाल में कोरोना के अबतक 357 मरीज मिले हैं। इनमें से 36 मरीज ठीक हो चुके हैं।

नेपाल के स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय के सह प्रवक्ता डॉ. समीर कुमार अधिकारी के अनुसार काठमांडू से सटे सिन्धुपाल्चोक जिले की एक महिला और बांके जिला के एक युवक की मौत हो चुकी है। कपिलवस्तु के प्रमुख जिलाधिकारी दीर्घ नारयण पौडेल ने बताया कि भारत के सिद्धार्थनगर से सटे कपिलवस्तु जिले की दांग, प्यूठान, रुपन्देही की अंतरिम सीमा भी सील कर दी गई है।

नेपाल के 106 लोग भारत में क्वारंटाइन

भारत के सिद्धार्थनगर में नेपाल के 106 लोग क्वारंटाइन किए गए हैं। 40 लोगों को आश्रम पद्धति स्कूल में रखा गया है। वहीं कपिलवस्तु के सांसद अभिषेक प्रताप शाह ने कहा कि नेपाल में यह सबसे बड़ी विपदा है। नेपाल पहले से ही भूकंप की वजह से नुकसान झेल रहा है। अब कोरोना वायरस से नेपाल के पर्यटन उद्योग को गहरा झटका लगा है। नेपाल के सभी शहरों में स्थित पर्यटन स्थल, होटल इत्यादि बंद हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

भारत में करोना 1 लाख के पार

भारत में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1 लाख की संख्या को पार गया है। मंगलवार को भारत में कोरोना के कुल 101,139 मामले थे। भारत में कोरोना से अबतक 3163 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 58,802 है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

नेपाल में बढ़ते कोरोना वायरस से भारत-नेपाल सीमा किया गया सील

नेपाल में कोरोना वायरस
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts