अगर आप कर रहे हैं रेस्टोरेन्ट में जाने की तैयारी तो जान लें पहले यह जानकारी

लॉकडाउन

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण पिछले दो महीनों से देश में पूरी तरह से बंदी जारी था लेकिन अब 1 जून से लॉकडाउन की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। ऐसे में अब देश में धीरे-धीरे जिंदगी को पटरी पर लाने की तैयारी जारी है। इसी क्रम में केंद्र सरकार के गाइडलाइन के अनुसार, देश में तमाम बंद पड़े होटल-रेस्टोरेंट खोल दिए गए हैं।

हालांकि लॉकडाउन में ढील देने के साथ केंद्र सरकार ने जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। होटल और रेस्टोरेंट में जाने के बाद लोगों को इन नियमों का पालन करना होगा। जानिए क्या नियम हैं होटल और रेस्टोरेंट के लिए-

रेस्टोरेंट्स और होटल के लिए दिशा-निर्देश…

1. बिल देने में कैशलेस ट्रांजेक्शन व्यवस्था की जानी चाहिए।

2. बिना फेस मास्क के रेस्टोरेंट में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

3. रेस्टोरेंट में इंतजार करते वक्त बीच-बीच में हाथ धोते रहना।

4. हाथ गंदे नहीं हों तब भी खाना खाने से पहले हाथों को धोएं।

5. रेस्टोरेंट के स्टाफ को हाथ और मुंह ढककर काम करना होगा।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

6. रेस्टोरेंट में बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को नहीं जाने की सलाह है।

7. रेस्टोरेंट के एयरकंडीशनर्स को सरकार की गाइडलाइंस के हिसाब से चलाना होगा।

8. रेस्टोरेंट जाने वालों को एक दूसरे से 6 फीट की दूरी बनाकर रखना बेहद जरूरी होगा।

9. डिस्पोज़ेबल मेन्यू रखना होगा और अच्छी क्वालिटी का नैपकिन पेपर रखना अनिवार्य है।

10. रेस्टोरेंट के अंदर भी उचित दूरी का ध्यान रखना होगा।

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 250000 से पार हो चुकी है। देश में कोरोना वायरस से अबतक 7 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। देश में बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए कुछ राज्यों ने फिलहाल लॉकडाउन में ढील देने से इंकार किया है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

अगर आप कर रहे हैं रेस्टोरेन्ट में जाने की तैयारी तो जान लें पहले यह जानकारी

लॉकडाउन
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts