Dhoni Wife Name – महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी हैं बेहद खूबसूरत, जानिए कहां की रहने वाली हैं?

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी का नाम

Dhoni Wife Name – भारतीय टीम में कप्तान के रूप में महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका हमेशा यादगार रहेगी। भारतीय क्रिकेट में उन्हें फिनिशर के नाम से भी जाना जाता है। महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी धोनी से 4 जुलाई 2010 में विवाह किया था। यह पहली बार था जब महेंद्र सिंह धोनी के फैन यह खबर सुनकर चौंक गए थे।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी की शादी इस तरह अचानक होने से लोगों के अंदर इस बात को जानने की ललक जग गई कि आखिर यह कैसे हो गया? आइए जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी की पहली मुलाकात और फिर शादी के बंधन में बंधने के दौरान क्या-क्या हुआ?

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी का नाम क्या है?

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी का नाम साक्षी धोनी है। धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का पूरा नाम साक्षी सिंह रावत है। वह मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं। साक्षी सिंह रावत का जन्म 19 नवंबर 1988 को गुवाहाटी, असम में हुआ था। साक्षी सिंह रावत के पिता का नाम आर के सिंह और माता का नाम शीला सिंह है। साक्षी सिंह रावत एक आर्मी फैमिली से संबंध रखती हैं।

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह रावत
महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह रावत

धोनी और साक्षी की प्रेम कहानी

महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी धोनी के साथ शादी करके अचानक ही सबको चौंका दिया था। किसी को इस बात की भनक नहीं थी कि महेंद्र सिंह धोनी की शादी होने वाली है। धोनी और साक्षी की शादी उत्तराखंड के देहरादून में हुई थी। महेंद्र सिंह धोनी का जन्म बिहार (अब झारखंड) के रांची में हुआ था। धोनी का परिवार अल्मोड़ा जिले से है।

कहा जाता है कि महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी सिंह रावत का परिवार एक दूसरे को बहुत पहले से जानते थे। धोनी के पिता पान सिंह (MECON) भारत सरकार का स्टील उत्पादन का कारखाना में काम करते थे। इस नौकरी की वजह से धोनी का परिवार रांची जाकर बस गया। साक्षी और धोनी के पिता इस कारखाना में साथ ही थे। बाद में साक्षी के पिता केनोई ग्रुप की बीनागुरी चाय कंपनी में कार्यकारी निदेशक बन गए।

साक्षी और धोनी की मुलाकात बंगाल के एक होटल में 2008 में हुई। उस वक्त भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ मैच खेलने के लिए बंगाल गई थी और ईडन गार्डन में होने वाले मैच के लिए ताज में रुकी हुई थी। युद्धजीत दत्ता साक्षी और धोनी के दोस्त थे और उन्होंने ही दोनों की मुलाकात करवाई।

युद्ध जीत से महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी का नंबर लिया और उन्हें मैसेज किया। पहले साक्षी को इस बात का विश्वास नहीं हुआ कि उन्हें धोनी ने मैसेज किया है। और इस प्रकार महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी सिंह रावत के प्रेम कहानी की शुरुआत हुई जो 2010 में शादी के रूप में सबके सामने आई। आज साक्षी धोनी और महेंद्र सिंह धोनी अपनी जिंदगी बेहतर तरीके से जी रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने रेगुलर अंतरराष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय क्रिकेट से खुद को अलग करके फैमिली को समय देना शुरू कर दिया है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now