प्रवासियों की घर वापसी हुई मुश्किल, केंद्र सरकार ने बदल डाली पुरानी गाइडलाइन

प्रवासियों की घर वापसी

नई दिल्ली। पिछले दिनों केंद्र सरकार ने प्रवासियों की घर वापसी को लेकर लॉकडाउन के नियमों में कुछ छूट दिया था। केंद्र सरकार के द्वारा छूट के बाद कई प्रवासी मजदूरों और छात्रों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन बिहार और अन्य राज्यों के लिए रवाना हुई थी। लेकिन केंद्र सरकार के नए गाइडलाइन के बाद अब प्रवासियों की घर वापसी मुश्किल हो गई है।

हालांकि अब केंद्र सरकार ने अपनी पुरानी गाइडलाइन बदल दी है। केंद्र सरकार ने नई गाइडलाइन जारी किया है। नई गाइडलाइन के अनुसार, अब सिर्फ वही लोग लौट पाएंगे जो लॉकडाउन से ठीक पहले बाहर गए थे और अचानक फंस गए। केंद्र सरकार के इस गाइडलाइन के बाद अब बिहार के 28 लाख प्रवासियों सहित उत्तर भारत के अन्य राज्यों के प्रवासियों की वापसी की राह मुश्किल हो गई है।

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर स्पष्ट किया है कि लॉकडाउन में उन्हीं लोगों को मूवमेंट करने की अनुमति होगी जो लॉकडाउन से ठीक पहले अपने पैतृक या गृह नगर से अपने-अपने कार्य स्थान पर गए थे और फंस गए।

इस संबंध में बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार के अनुसार, बिहार सरकार पहले से ही उन्हीं लोगों को वापस ला रही है जिनके पास रहने का ठिकाना नहीं है। केंद्र सरकार के नई गाइडलाइन के मुताबिक, वैसे लोग अब अपने घर वापस नहीं लौट पाएंगे जो सामान्य तौर पर रोजगार या कामकाज के लिए नेटिव प्लेस से बाहर गए थे और अब वे लोग वापस घर लौटना चाहते हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

उधर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस संबंध में बैठक की। सीएम नीतीश कुमार ने लॉकडाउन में फंसे हुए लोगों को राज्य में वापस लाने के लिए दूसरे राज्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाने का आदेश दिया है। नीतीश कुमार ने कहा कि बाहर से आ रहे लोगों को जिला मुख्यालय और प्रखंड के क्वारेंटाइन सेंटर पर ले जाने के लिए उपयोग में लाए जा रहे वाहनों में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रशासन का आदेश दिया है कि क्वारेंटाइन सेंटरों पर भोजन, की गुणवतापूर्ण व्यवस्था रखी जाए। इसके अलावा रहने और चिकित्सकीय देखभाल की सुविधा भी सुनिश्चित कराई जाए। सीएम नीतीश कुमार ने आदेश दिया है कि जिन लोगों में कोरोना के लक्षण दिखाई दे उन्हें तुरंत ही टेस्टिंग के लिए गाइडलाइन के तहत भेजा जाए।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

प्रवासियों की घर वापसी हुई मुश्किल, केंद्र सरकार ने बदल डाली पुरानी गाइडलाइन

प्रवासियों की घर वापसी
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts